होम / टेक / WhatsApp पर आया ये नया फीचर, सिर्फ एक स्कैन से ट्रांसफर हो जाएगी चैट हिस्ट्री

WhatsApp पर आया ये नया फीचर, सिर्फ एक स्कैन से ट्रांसफर हो जाएगी चैट हिस्ट्री

व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स अब केवल QR कोड स्कैन करके चैट हिस्ट्री ट्रांसफर कर पाएंगे. अब उन्हें इसके लिए Google Drive की जरूरत भी नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा (Meta) के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने ऐप में एक नया फीचर शामिल करने की घोषणा की है. ये फीचर यूजर्स को गूगल ड्राइव (Google Drive) का उपयोग किए बिना क्यू आर (QR Code) के माध्यम से अपनी चैट हिस्ट्री को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने का विकल्प देगा. यह विकल्प फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में रोल आउट होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा?

इन यूजर्स को मिलेगा फीचर का फायदा

यह नया विकल्प उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो गूगल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर जिनके पास गूगल ड्राइव अकाउंट नहीं है. यह उन यूजर्स के लिए भी काम का साबित होगा जिनके पास धीमा इंटरनेट कनेक्शन है, क्योंकि यह उन्हें गूगल ड्राइव की मदद से अपने चैट हिस्ट्री का बैकअप रीस्टोर करने की तुलना में तेजी से चैट ट्रांसफर का विकल्प देगा.

पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा चैट ट्रांसफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्यू आर कोड का इस्तेमाल करके चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह डेटा को एन्क्रिप्ट रखता है. इसके अलावा अब गूगल ड्राइव पर निर्भरता भी खत्म की जा रही है, जिसकी मांग कई यूजर्स बार-बार कर रहे थे. फोन बदलना भी अब पहले की तुलना में आसान हो गया है.

ऐसे ट्रांसफर करें WhatsApp चैट

1. अपने पुराने डिवाइस पर WhatsApp खोलें और Chats> Chat Backup पर जाएं.

2. Move to iOS or Android विकल्प चुनें.

3. नए डिवाइस पर WhatsApp खोलें और Chats > Chat History > Import पर जाएं.

4. अपने पुराने डिवाइस पर दिखाई देने वाले QR Code को स्कैन करें.

5. चैट हिस्ट्री ट्रांसफर होने का इंतजार करें.

इसे भी पढ़ें-UGRO Capital ने सीसीडी, वारंट के जरिए 1,265 करोड़ रुपये किए सिक्योर

व्हाट्सऐप कॉलिंग के लिए मिलेगा ये मजेदार फीचर
 

व्हाट्सऐप कॉलिंग के भी जल्द यूजर्स को एक नया फीचर मिलने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग फीचर का नाम AR (Augmented Reality) call effects and filters है. कॉलिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें डाइनैमिक फेशियल फिल्टर जैसे स्मूद स्किन अपियरेंस के लिए टच-अप टूल, हल्की रोशनी वाले माहौल के लिए लो-लाइट मोड शामिल हैं. साथ ही व्हाट्सऐप इसमें एक ऐसा टूल भी देने वाला है, जिससे वीडियो कॉल के दौरान यूजर अपने बैकग्राउंड को भी एडिट कर सकेंगे. इसमें रियल टाइम वीडियो फीड की बजाय अवतार को यूज करने वाला ऑप्शन भी मिलेगा. खास बात ये है कि कंपनी इस फीचर को आने वाले समय में डेस्कटॉप ऐप्स के लिए भी रोलआउट करेगी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

2 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

1 hour ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

2 hours ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

5 hours ago