होम / टेक / Google Maps में आया ये फीचर, अब आसानी से मिलेगी किसी भी पते की सटीक लोकेशन

Google Maps में आया ये फीचर, अब आसानी से मिलेगी किसी भी पते की सटीक लोकेशन

गूगल मैप्स (Google Maps) में एक नया अपडेट आया है. इसके जरिए आप Google Maps पर अपने घर के अड्रेस के लिए एक प्लस कोड जनरेट कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल मैप्स (Google Maps) पर लोकेशन सर्च करने के लिए अब आपको गली या घर का पूरा पता डालने की जरूरत नहीं है. आपका काम सिर्फ प्लस कोड डालने से ही बन जाएगा. दरअसल, भारत में गूगल मैप्स ने अपने यूजर्स के लिए खास फीचर पेश किया है. अब यूजर अपने घर के अड्रेस को प्‍लस कोड (Plus Codes) के साथ सेव और शेयर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ये फीचर कैसे काम करेगा?

कैसे काम करेगा प्लस कोड?
प्‍लस कोड ऐसी लोकेशन Key होती है, जो अक्षांश (latitude) और देशांतर (longitude) पर बेस्‍ड अल्‍फान्यूमेरिक कोड के रूप में कोई अड्रेस बताती हैं. गूगल मैप्स में आया यह अपडेट यूजर्स को उनके घर का सटीक डिजिटल अड्रेस हासिल करने में मदद करेगा. इसका इस्‍तेमाल करके खाने से लेकर दवाओं और पार्सल की फास्‍ट डिलीवरी हासिल की जा सकेगी. 

लैंडमार्क भी डालने की जरूरत नहीं
प्‍लस कोड फीचर की खास बात ये है कि इसमें लोगों को घर के अड्रेस के साथ कोई लैंडमार्क या वॉइस इंस्‍ट्रक्‍शन शेयर नहीं करना होगा. वहीं, तंग गलियों वाले अड्रेस पर पहुंचने के लिए भी लोग एक-दूसरे के साथ प्‍लस कोड शेयर कर सकेंगे. 

बिना पते के भी आसानी से मिल जाएगी लोकेशन
प्लस कोड फीचर से यूजर्स का काम काफी आसान होने वाला है. झुग्गी और ऐसे पिछड़े इलाके, जहां घरों का पूरा पता नहीं होता है, ऐसी जगह रहने वाले लोगों के लिए प्लस कोड काफी अहम रोल प्ले करेगा. भारत में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं जहां की गलियों की पूरी जानकारी नहीं है. साथ ही बहुत सारे रोड के नाम भी नहीं हैं. ऐसे में पैकेज डिलीवरी से लेकर, एंबुलेंस तक को पहुंचने में काफी परेशानी होती है, लेकिन प्लस कोड की मदद से ये काम काफी आसान हो जाएगा. 

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
1. सबसे पहले गूगल मैप पर जाएं. इसके बाद नए अपडेट के जरिए आप Google Maps पर अपने घर के अड्रेस के लिए एक प्लस कोड जनरेट कर सकते हैं.
2. होम लोकेशन सेव करते समय ऐप आपको Use your current location ऑप्‍शन दिखाएगा. यह प्लस कोड जनरेट करने के लिए आपके फोन की लोकेशन इस्तेमाल करेगा. एक बार सेव करने के बाद प्लस कोड के साथ होम लोकेशन को सीधे Google Maps से शेयर किया जा सकता है.

3. अगर पहले से ही Google Maps पर आपके घर के रूप में कोई लोकेशन सेव की गई है, तो आपको वह प्लस कोड दिखाई देगा. आप इसे कॉपी और सेंड करके किसी को भी अपने घर की सटीक लोकेशन भेज सकते हैं. 
4. प्‍लस कोड यानी अल्‍फान्यूमेरिक कोड में आपकी कोई भी पर्सनल डिटेल जैसे- नाम और ईमेल आईडी नहीं होगी और घर का अड्रेस भी सामने नहीं आएगा. इसके अलावा, यूजर चाहें तो Google Maps से अपने घर का पता प्लस कोड से एडिट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-सरकार ने Windfall Tax बढ़ाया, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ेगा इसका असर?

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आया था फीचर
Google Maps ने नए एक्‍सपीरियंस को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है. आने वाले दिनों में iOS यूजर्स के लिए भी यह उपलब्ध होगा. इस अपडेट का ऐलान करते हुए Google ने कहा कि यह फीचर घर का सटीक पता देने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी ने एक महीने पहले ही भारत में इस फीचर को पायलट किया था. देश में 300,000 से ज्‍यादा यूजर्स अपने घर के पते के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

53 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago