होम / टेक / AI फीचर्स से लैस है ये स्मार्ट ग्लास, आंखों पर लगाते ही Smart हो जाएंगे आप

AI फीचर्स से लैस है ये स्मार्ट ग्लास, आंखों पर लगाते ही Smart हो जाएंगे आप

इस डिवाइस की मदद से यूजर जब किसी फोटो को क्लिक करेंगे तो जीपीटी और जेमिनी जैसे AI टूल उसके बारे में यूजर को बताएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक्नोलॉजी ने काफी तेजी के साथ रफ्तार पकड़ ली है. जहां इन दिनों फोन, लैपटॉप, टैबलेट, टेलीविजन में इंसान स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन सभी प्रोडक्ट्स में AI सपोर्ट, स्मार्ट कैमरा और बेहतर ऑडियो क्वालिटी जैसी सर्विसेस मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं अब इस लिस्ट में स्मार्ट ग्लासेस भी जुड़ चुके हैं. जी हां...Meta के बाद Solos नाम की कंपनी ने AirGo Vision लॉन्च कर दिया है. इसमें खास टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है, जैसे की GPT, Gemini सर्विस और कैमरा और बेहतर साउंड क्वालिटी का सपोर्ट. आइए जानते हैं क्या है कीमत और खासियत.

AI टेक्नोलॉजी

Solos AirGo Vision में GPT और Gemini AI टूल्स शामिल हैं, जो इसे अन्य चश्मों से अलग बनाते हैं. ये टूल्स आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं. आप इसके जरिए वॉयस कमांड्स दे सकते हैं, रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं और यहां तक कि इंटरनेट ब्राउज़िंग भी कर सकते हैं. यह चश्मा आपकी सभी जरूरतों का ध्यान रखता है.

इंटरनेट कनेक्टिविटी और सेंसर

AirGo Vision चश्मे में इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचर भी है, जिससे आप बिना किसी स्मार्टफोन के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे वो ईमेल चेक करना हो, मैसेज भेजना हो या सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करना हो, यह चश्मा सब कुछ कर सकता है. इसमें कई तरह के सेंसर्स भी मिलते हैं, जैसे की टच सेंसर- आप साइड में टच करके वॉल्यूम को घटा-बढ़ा सकते हैं. इसमें रियलटाइम Solos translate है, जो लैंग्वेज बैरियर को खत्म करता है.

एडवांस कैमरा और Spy फीचर्स

इस चश्मे में एडवांस कैमरा फीचर्स भी हैं, जो आपको हर पल की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने की सर्विस देते हैं. इसके अलावा, इसमें जासूसी के लिए भी कई फीचर्स शामिल हैं, जो इसे सुरक्षा के लिए यूजफुल बनाते हैं. आप इसे अपनी सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैटरी लाइफ और डिज़ाइन

Solos AirGo Vision की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है. एक बार चार्ज करने पर यह चश्मा 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. इसका डिज़ाइन भी स्टाइलिश और आरामदायक है, जिसे पहनने पर आपको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. इसमें वर्चुअल बटन भी है, जिसे क्लिक कर आप एक सैकेंड में कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही इसमें USB-C चार्जिंग का सपोर्ट है. इतना ही नहीं इसमें Splash Proof है, जो IP67 रेटिंग के साथ आता है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में इस चश्मे की कीमत है 20,850 रुपये. यह कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन इसके फीचर्स और तकनीक को देखते हुए यह पूरी तरह से वाजिब है. यह चश्मा जल्द ही कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. बता दें कि यह हाई-टेक चश्मा AI और इंटरनेट जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है. यह चश्मा न सिर्फ स्मार्ट है, बल्कि अपने फीचर्स की वजह से Ray-Ban जैसी बड़ी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

50 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago