होम / टेक / खत्म हुआ इंतजार, IPhone 16 सीरीज हुई लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिला नया डिजाइन, जानिए हर डिटेल

खत्म हुआ इंतजार, iPhone 16 सीरीज हुई लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिला नया डिजाइन, जानिए हर डिटेल

Apple आईफोन 16 के चार मॉडल आ गए हैं, और पता चल गया है कि भारत में इन सभी की कीमत कितनी होगी. जानिए कौन से मॉडल के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple ने अपने लेटेस्ट सीरीज़ आईफोन 16 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज़ के कंपनी के चार मॉडल- आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल है. नए आईफोन में फैंस को Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट दिया जा रहा है. साथ ही इन नए iPhones को कंपनी ने लेटेस्ट A18 सीरीज चिपसेट के साथ पेश किया है. इससे फोन को लंबी बैटरी लाइफ के साथ बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का वादा किया जाता है. इसके अलावा कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 अपडेट रिलीज़ होने के बाद नए आईफोन 16 सीरीज़ को नया OS भी मिल जाएगा.

Apple iPhone 16 Series की भारत में कीमत

iPhone 16
•    128GB: 79,900 रुपये
•    256GB: 89,900 रुपये
•    512GB: 1,09,900 रुपये
iPhone 16 Plus
•    128GB: 89,900 रुपये
•    256GB: 99,900 रुपये
•    512GB: 1,19,900 रुपये
iPhone 16 Pro
•    128GB: 1,19,900 रुपये
•    256GB: 1,29,900 रुपये
•    512GB: 1,49,900 रुपये
•    1TB: 1,69,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max
•    256GB: 1,44,900 रुपये
•    512GB: 1,64,900 रुपये
•    1TB: 1,84,900 रुपये

कलर वेरिएंट की बात करें तो iPhone 16 सीरीज अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. वहीं 16 प्रो सीरीज़ को इस साल डेजर्ट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

क्या खास है इस बार?

Apple ने इस बार अपने iPhone 16 सीरीज़ में लेटेस्ट और दमदार A18 चिपसेट दिया है. फोन में यूज़र्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, और इसमें 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है. वहीं दूसरी तरफ iPhone 16 Pro सीरीज़ को A18 Pro चिपसेट के साथ जोड़ा गया है और इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन भी मिलता है. इनमें यूज़र्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है. iPhone 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर भारत में 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. आईफोन 16 की पहली सेल 20 सितंबर को होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago