होम / टेक / शॉक-प्रूफ बॉडी और चाइल्ड-सेफ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ टैबलेट, जानिए कितनी है कीमत?

शॉक-प्रूफ बॉडी और चाइल्ड-सेफ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ टैबलेट, जानिए कितनी है कीमत?

Honor बच्चों के लिए अपना एक खास टैबलेट HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition लॉन्च कर दिया है. इसके साथ प्रोटेक्टिव केस भी दिया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है और वो फोन स्क्रीन पर बहुत ज्यादा समय रहता है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, चाइनीज टेक ब्रैंड ऑनर (Honor) ने भारतीय मार्केट में एक नया टैबलेट लॉन्च किया है. ऑनर का नया HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition विशेष रूप से बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है. इस टैबलेट में शॉक-प्रूफ बॉडी के अलावा चाइल्ड-सेफ फीचर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा टैबलेट की सुरक्षा के लिए सिलिकॉन केस भी साथ में मिल रहा है. तो आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत कितनी हैं?  

इतनी है टैबलेट की कीमत

ऑनर द्वारा बच्चों के लिए लॉन्च किए गए इस नए टैबलेट की कीमत भारतीय मार्केट में 13,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के चलते इसे 10,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया गया है और इसके साथ केस भी बिल्कुल फ्री मिल रहा है.

बच्चों के लिए हैं ये खास फीचर्स
Nadal Kids वेरिएंट को खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार किया गया है. यह बच्चों को डूडल बनाने, लिखने और सीखने की इजाजत देता है. किड्स एडिशन आई कम्फर्ट मोड के साथ आता है. यह ब्लू लाइट के खतरे को कम करता है. इससे आंख खराब होने का खतरा कम रहता है. इसमें फूड-ग्रेड सिलिकॉन केस का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही टैब शॉकप्रूफ बॉडी में आता है. साथ ही Honor Pad X8a Nadal एडिशन में पैरेंटल मोड दिया गया है, जिससे माता-पिता डिवाइस पर कंट्रोल रख सकेंगे. यह स्मार्टफोन के मुकाबले में काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

मिलेगा शानदार डिस्प्ले
Honor Pad X8a Nadal Kids एडिशन का वजन 495 ग्राम होगा. वही इसकी थिकनेस 7.25mm होगी. टैब करीब 11 इंच स्क्रीन साइज में आता है. इमसें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. स्पीकर के लिए क्वॉड सराउंडेड स्पीकर सिस्टम दिया गया है. यह आपको शानदार विजुअल्स और ऑडियो एक्सपीरिएंस देता है. इसमें चाइल्ड फ्रेंडली फीचर दिया गया है. टैब में आई कम्फर्ट सर्टिफिकेट डिस्प्ले दिया गया है. इसमें किड्स फ्रेंडली डिजाइन दी गई है. HONOR Pad X8a Kids Edition बच्चों की डिजिटली ग्रो करने में मदद करता है.

मल्टी फंक्शन सपोर्ट

इस  टैबलेट में मल्टी-टास्किंग करना भी बहुत आसान है और क्वॉड सराउंड स्पीकर सिस्टम के साथ शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस भी इनसे मिलता है. टैब में मल्टी फंक्शन सपोर्ट दिया गया है. टैब पर एक वक्त में कई सारे ऐप्स को चलाया जा सकता है. टैब मैजिक ओएस 8.0 सपोर्ट के साथ आता है. यह स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का काम करता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

35 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago