होम / टेक / लॉन्च से पहले Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, फीचर्स से लॉन्च तक जानें हर डिटेल

लॉन्च से पहले Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, फीचर्स से लॉन्च तक जानें हर डिटेल

Samsung अपने कस्टमर्स के लिए अपने सबसे बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2024 की तैयारी कर रहा है। इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को पेश किया जाएगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

10 जुलाई को सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 6 और गैलेक्सी Z Flip 6 को लॉन्च कर सकता है इसके अलावा, सैमसंग, गैलेक्सी रिंग का खुलासा भी कर सकता है, जिसे पहले गैलेक्सी S24 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट में सैन जोस (San Jose) में दिखाया गया था.

लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

इवेंट से पहले, टेक्नोलॉजी लीकर इशान अग्रवाल ने गैलेक्सी Z Flip 6 के  स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं. जिसके मुताबिक, इस डिवाइस में क्वालकॉम (Qualcomm) का स्नैपड्रैगन (Snapdragon) 8 Gen 3 चिपसेट होगा, जो शायद सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के लिए कस्टमाइज्ड होगा. फोन में 12GB रैम (RAM) और 256GB तथा 512GB के स्टोरेज ऑप्शन्स होंगे.

बैटरी और स्क्रीन हुई और बेहतर

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स में 6.7 इंच की फ्लेक्सिबल OLED स्क्रीन होगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन होगा. एक प्रमुख अपग्रेड बैटरी कैपेसिटी में है, जो अपने पहले की कैपेसिटी 3,700mAh से बढ़कर 4,000mAh हो गई है. डिवाइस 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा. इन सुधारों के कारण नई मॉडल की थिकनेस थोड़ी बढ़ सकती है, जब इसे खोला जाएगा तो इसकी थिकनेस 7.4mm होगी, जो पहले मॉडल के 6.9mm थी.

कैमरा भी हुआ अपग्रेड

कैमरा सिस्टम में भी महत्वपूर्ण अपग्रेड्स देखे जा सकते हैं. प्राइमरी कैमरे में 50-मेगापिक्सल का नया सेंसर होगा जिसमें ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन और f/1.8 एपर्चर होगा, जो पहले के 12-मेगापिक्सल कैमरे को रिप्लेस करेगा. अल्ट्रा-वाइड कैमरा अपने 12-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन को बनाए रखेगा, हालांकि इसमें नया सेंसर हो सकता है. फ्रंट-फेसिंग कैमरा अपने 10-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन को बनाए रखेगा. 

AI अपडेट्स की भी हो सकती है घोषणा

हालांकि इन अपडेट्स पर सैमसंग से आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन सैमसंग गैलेक्सी AI के अपडेट्स की घोषणा करने की भी उम्मीद है, जो उसकी जनरेटिव AI फंक्शन्स का सूट है, और एप्पल को कड़ी टक्कर दे सकता है
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

51 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago