होम / टेक / पहले करें शॉपिंग बाद में दें पैसे! इस पेमेंट ऐप पर मिलेगी ये सुविधा

पहले करें शॉपिंग बाद में दें पैसे! इस पेमेंट ऐप पर मिलेगी ये सुविधा

पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) में आपको जल्द ही ऐसे नए फीचर्स मिलेंगे, जो आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग को आसान और सुरक्षित बनाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लाता रहता है. इसी कड़ी में अब गूगल का पेमेंट ऐप गूगल पे (Google Pay) भी अपने यूजर्स के लिए ऐक ऐसी सुविधा जाने ला रहा है, जिसकी मदद से आपको शॉपिंग करने में खूब मजा आने वाला है. दरअसल, ऐप आपको एक ऐसा फीचर देगी, जिसकी मदद से आप बिना पैसे दिए शॉपिंग का मजा ले सकते हैं और आप बाद में जब भी आपके पास पैसे दों, तब उसे वापस लौटा सकते हैं. तो चलिए आपको उस फीचर की पूरी जानकारी देते हैं. 

मिलेंगे ये नए फीचर

गूगल पे (Google Pay) एक पेमेंट प्लेटफॉर्म है. इसमें जल्द ही आपको ऐसे नए फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को आसान और सुरक्षित बनाएंगे. ये फीचर पेमेंट से पहले कार्ड के लाभ देखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके साथ ही यूजर 'बाय नाउ पे लेटर' विकल्प और सुरक्षित रूप से ऑटोफिल कार्ड डिटेल का एक्सेस पा सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स मैनेज करने का विकल्प
बैंक अपने क्रडिट कार्ड के साथ बहुत से ऑफर्स देते हैं. ऐसे में अगर आपको पता चल जाए कि आपके कार्ड के साथ क्या-क्या लाभ मिल रहें हैं तो आप इसका फायदा सही तरीके से उठा सकते हैं. दरअसल, क्रेडिट कार्ड अक्सर कैशबैक, ट्रैवल प्वाइंट जिन्हें प्लाइंट या होटल में ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और रेस्तरां में खाने पर डिस्काउंट को अपने यूजर्स को ऑफर करते हैं. लेकिन कई बार ये बात कार्डधारकों को याद नहीं रहती है, कि कौन सा कार्ड किसी विशेष खरीदारी के लिए बेहतर रिवॉर्ड देता है. ऐसे में गूगल पे इन रिवॉर्ड को मैनेज करने के लिए एक नई सुविधा पेश की है, जो चेकआउट के समय हर कार्ड के लाभों को दिखाता है. इससे आप सही कार्ड चुनकर सही रिवॉर्ड पा सकते हैं.
 

इसे भी पढ़ें-Mahindra ने नई EV Steering Wheel के डिजाइन कराया पेटेंट, ड्राइविंग होगी बेहतरीन

बाय नाउ पे लेटर विकल्प
बाय नाउ पे लेटर (BNPL) आजकल काफी चर्चा में रह रहा है और ज्यादातर प्लेटफॉर्म इस सुविधा को पेश कर कर रहे हैं. ऐसे में अब गूगल पे भी ऑनलाइन खरीदारी को तेज बनाने के लिए बाय नाउ पे लेटर विकल्प ऑफर कर रहा है, क्योंकि यह यूजर्स के लिए एक फ्लेक्सिबल पेंमेट ऑप्शन होगा है. इसके साथ यूजर्स तुरंत खरीदारी कर सकते हैं और पूरी राशि एक साथ देने के बाजाय बा में किस्तों में पे कर सकते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago