होम / टेक / साइबर फ्रॉड पर सख्त हुआ SEBI, निवेशकों को खास नंबर सीरीज के इस्तेमाल का दिया निर्देश

साइबर फ्रॉड पर सख्त हुआ SEBI, निवेशकों को खास नंबर सीरीज के इस्तेमाल का दिया निर्देश

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने सभी रेगुलेटेड या रजिस्टर्ड एंटिटीज को खास नंबर सीरीज के इस्तेमाल का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI ने इन्वेस्टर प्रोटेक्शन (Investor Protection) को बढ़ावा देने और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के इरादे से मंगलवार को सभी विनियमित एवं पंजीकृत इकाइयों को अपने मौजूदा ग्राहकों से संपर्क के लिए ‘1600’ फोन नंबर सीरीज का ही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया. इस निर्देश के जरिये सेबी निवेशकों की सुरक्षा को बढ़ाना चाहता है.

‘1600’ नंबर सीरीज का करें इस्तेमाल

अक्सर धोखाधड़ी करने वाले संस्थान अपनी पहचान छुपाने के लिए सामान्य 10 अंक वाले नंबर का इस्तेमाल करते हैं. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बयान में कहा कि ‘1600’ नंबर सीरीज को अपनाने से निवेशक आसानी से यह पहचान सकेंगे कि उनकी कॉल या संदेश सेबी-विनियमित संस्थाओं से आ रहा है. ऐसा होने से निवेशकों के वित्तीय घोटालों में फंसने की संभावना कम हो जाएगी.

सेबी ने कहा, सभी विनियमित/पंजीकृत इकाइयों को सलाह दी जाती है कि वे विशेष रूप से अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए सेवा और लेनदेन संबंधी फोन कॉल के लिए केवल ‘1600’ फोन नंबर शृंखला का इस्तेमाल करें. 

फ्रॉड कम्युनिकेशन रिसीव होने पर क्या करें?

सेबी ने सभी एंटिटीज को गाइडलाइन्स का पालन करने के अलावा निवेशकों से अनसॉलिसिटेड कमर्शियल कम्युनिकेशन (UCC) की ओर से किसी भी संदिग्ध धोखाधड़ी गतिविधियों को रिपोर्ट करने के तरीके भी सुझाए हैं. रिपोर्ट करने के लिए लोगों को बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

• स्पैम या UCC कॉल मिलने की स्थिति में अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के एप्लीकेशन या वेबसाइट (जैसे- एयरटेल, जियो, वीआई, एमटीएनएल, बीएसएनएल) के जरिये डू-नॉट डिस्टर्ब (DNA) एक्टिव करने के लिए रिक्वेस्ट डालें. इससे इतर, ट्राई डीएनडी ऐप का इस्तेमाल और 1909 पर कॉल या एसएमएस भी कर सकते हैं.
• इसके अलावा सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्यूनिकेशन रिसीव होने की स्थिति में टेलीकॉम डिपार्टमेंट के संचार साथी प्लेटफॉर्म पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago