होम / टेक / WhatsApp और Telegram पर फेक ग्रुप के जरिए हो रहा स्कैम,  Zerodha ने यूजर्स को किया अलर्ट!

WhatsApp और Telegram पर फेक ग्रुप के जरिए हो रहा स्कैम,  Zerodha ने यूजर्स को किया अलर्ट!

WhatsApp और Telegram ऐप पर ठग ग्रुप के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. इस स्कैम से लोगों को बचाने के लिए Zerodha ने X पर एक अलर्ट जारी किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप व्हाट्सऐप (WhatsApp) या टेलीग्राम (Telegram) यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल. इन दिनों साइबर ठग व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं. इसे लेकर ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म जीरोधा (Zerodha) ने यूजर्स को सावधान करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है. जीरोधा ने यूजर्स को इस स्कैम की जानकारी दी है. तो आइए जानते हैं ये स्कैम क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं?
 

एक्स पर पोस्ट करके यूजर्स को किया अलर्ट
जीरोधा ने यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है. कंपनी के अनुसार साइबर क्रिमिनल वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं. जीरोधा ने कई सारे X पोस्ट करके यूजर्स को इस स्कैम की जानकारी दी है. कंपनी ने X पोस्ट में कहा कि जालसाज बड़ी चालाकी से यूजर्स को फर्जी ग्रुप में जोड़ कर फाइनेंशियल अडवाइस, वेबिनार और स्टॉक टिप्स का लालच दे कर ठग रहे हैं. 

स्कैमर कर रहे जीरोधा के लोगो का इस्तेमाल
यूजर्स को फ्रॉड से अलर्ट करने के लिए कंपनी ने अपने ऑफिशियल व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया चैनल्स की लिस्ट शेयर की है, ताकि यूजर्स को इन स्कैम से सेफ रखा जा सके. कंपनी ने X पोस्ट में कहा कि हैकर यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए जीरोधा के लोगो का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही वे 'Zerodha Trading Club' जैसे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि ये ग्रुप असली लगे।

ऐसे हो रहा फ्रॉड
फेक ग्रुप के जरिए साइबर क्रिमिनल यूजर को स्टॉक टिप्स के लिए फ्री फाइनेंशियल वेबिनार ऑफर करते है. शातिर हैकर समय से साथ यूजर का भरोसा जीत लेते हैं. शिकार को अपने जाल में पूरी तरह फंसाने के बाद ये जालसाज अपनी पेड सर्विस लेने के लिए कहते हैं, जिसमें एक्सक्लूसिव ऐक्सेस के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है. जीरोधा ने अगले पोस्ट में साफ कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गारंटीड रिटर्न की बात करता है, तो आपको समझ जाना चाहिए यह 100 प्रतिशत एक स्कैम है.

इसे भी पढ़ें-Happy Birthday : बॉलीवुड की बेबो का लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

किसी के साथ शेयर न करें अपनी अकाउंट डीटेल
कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे कभी भी अपने अकाउंट का यूजरनेम, पासवर्ड और दूसरी जानकारी को किसी के साथ शेयर न करें. जीरोधा ने अगले पोस्ट में यूजर्स से कहा कि कंपनी एडवाइजरी या पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस नहीं देती है. साथ ही जीरोधा अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर भी कोई सपोर्ट नहीं ऑफर करती. कंपनी ने कहा कि वह पर्सनल या ग्रुप मेसेज करके किसी भी यूजर को किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहती. कंपनी ने यूजर्स को कहा कि अगर उन्हें जीरोधा के नाम पर हो रहे किसी भी फ्रॉड के बारे में पता चलें, तो वे इसकी जानकारी कंपनी को जरूर दें. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

35 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago