होम / टेक / Samsung ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप, जानिए क्या है इसकी कीमत?

Samsung ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप, जानिए क्या है इसकी कीमत?

सैमसंग (Samsung) ने अपनी गैलेक्सी बुक4 सीरीज के अंतर्गत गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा (Galaxy Book4 Ultra) को लॉन्च किया है.ये लैपटॉप एआई फीचर्स से लैस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सैमसंग (Samsung) ने भारत में अपना सबसे पावरफुल लैपटॉप 'गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा' (Galaxy Book4 Ultra) लॉन्च कर दिया है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ पेश किया गया है. तो चलिए जानते हैं इस लैपटॉप में आपको क्या फीचर्स मिलेंगे और इसकी कीमत कितनी होगी?

एआई फीचर्स से लैस
भारतीय बाजार में सैमसंग (Samsung) का सबसे पावरफुल लैपटॉप गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा (Galaxy Book4 Ultra) लॉन्च हो गया है. कंपनी ने बीते साल गैलेक्सी बुक4 सीरीज का ऐलान किया था. इस सीरीज के तहत गैलेक्सी बुक4 प्रो, प्रो 360 और 360  को फरवरी में लॉन्च किया गया था. वहीं, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा को लॉन्च किया गया है, जिसमें इंटेल कोर का सपोर्ट भी है. यह लैपटॉप 16 इंच डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें एआई टेक्नोलॉजी के साथ इंटिग्रेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट मिलती है. 

इतनी है कीमत 
गैलेक्सी बुक4 अल्ट्रा सैमसंग का सबसे पावरफुल लैपटॉप होने के साथ सबसे महंगा लैपटॉप भी है. इसकी शुरुआती कीमत 2,33,990 रुपये है. इस लैपटॉप को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स सैमसंग की वेबसाइट पर लैपटॉप की खरीदने के दौरान 12,000 का डिस्काउंट पा सकते हैं. साइट पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है.

डिस्प्ले और फीचर्स
इस लैपटॉप में 3K रिजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 16 इंच का टच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है. पावर बैकअप के लिए आपको 76Wh की बैटरी मिलेगी, जिसे 140W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. फीचर्स के तौर पर स्टूडियो क्वालिटी के डुअल माइक्रोफोन, डॉल्बी अटमॉस प्लेबैक के साथ AKG क्वाड स्पीकर और हाई-डेफिनेशन वेब कैमरा मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, थंडरबोल्ट 4 और HDMI 2.1 जैसे विकल्प मिलेंगे.

अब तक का सबसे इंटेलीजेंट लैपटॉप
सैमसंग का दावा है कि गैलेक्स बुक4 अल्ट्रा अब तक का सबसे इंटेलिजेंट लैपटॉप है. इसमें आपको पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इंटेल के सबसे लेटेस्ट कोर यानी इंटेल कोर अल्ट्रा 9 और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर चुनने का ऑप्शन मिलता है. साथ ही ये लैपटॉप आपको मूनस्टोन ग्रे फिनिश में मिलेगा. लैपटॉप की तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक कार्ड का साथ मिलेगा. यह लैपटॉप 32GB तक की रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है.

इसे भी पढ़ें-नेचुरल से 30 प्रतिशत सस्ता बिक रहा लैब में तैयार Diamond, जानिए कैसे बनता है ये डायमंड?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

51 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago