होम / टेक / Samsung लॉन्च करने जा रही स्मार्टरिंग, कीमत जान हो जाएंगे  हैरान!

Samsung लॉन्च करने जा रही स्मार्टरिंग, कीमत जान हो जाएंगे  हैरान!

सैमसंग (Samsung) के ग्राहक काफी समय से Samsung Galaxy Ring के लॉन्च का इंतजान कर रहे हैं और अब उनकी इंतजार की ये घड़ी खत्म होने वाली है. 10 जुलाई को सैमसंग की स्मार्टरिंग लॉन्च हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी सैमसंग की Samsung Galaxy Ring के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं और खरीदने के लिए इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी रिंग को पहली बार जनवरी में टीज किया गया था और अब 10 जुलाई को ये लॉन्च होने वाली है. तो चलिए आपको बताते हैं इस रिंग की कीमत कितनी होगी?

सैमसंग गैलेक्सी रिंग की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा फ्रांस में गैलेक्सी रिंग की कीमत €449 हो सकती है, यानी भारत में करीब 40,500 रुपये इसकी कीमत होगी. आपको बता दें कि, पॉपुलर Oura Ring की कीमत $299 (करीब 25,000 रुपये) से शुरू होती है,  इसके कुछ मॉडल लीक हुए Galaxy Ring के समान कीमत पर भी उपलब्ध हैं. जानकारी के अनुसार इस रिंग में एक एडिशिनल सब्सक्रिप्शन सर्विस भी होगी, जिससे इसकी कीमत और बढ़ सकती है. ये रिंग 10 जुलाई को लॉन्च हो जाने के बाद 19 जुलाई से फ्रांस में उपलब्ध होगी। 

इन कलर ऑफ्शन और साइज में आएगी रिंग
लीक से मिली जानकारी के अनुसार यह रिंग फ्रांस में 3 कलर ऑप्शन में आएगी, जिसमें ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड शामिल हैं. इसके अलावा 9 साइज में यानी यूएस स्टैंडर्ड 5 से 13 तक उपलब्ध होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि इसके साइज का कनेक्शन सीधे बैटरी से होगा. बड़े साइज वाली रिंग में ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी. 

सब्सक्रिप्शन में मिलेंगी ये सर्विस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रिंग के सब्सक्रिप्शन मॉडल में Oura, Fitbit और Apple की तरह ही एडिशनल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स, फूड चार्ट और डिटेल एनालिसिस जैसी सुविधाएं मिलेंगी. स्टाइलिश लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ ये रिंग आपको स्मार्ट बना देगी. सैमसंग 10 जुलाई को पेरिस में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 में आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी रिंग लॉन्च करने वाला है, जहां वह नए फोल्डेबल भी पेश करेगा. चुनिंदा बाजारों में इच्छुक खरीदार वर्तमान में अपकमिंग गैलेक्सी डिवाइस को बुक कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-बकाया वेतन के लिए अब 62 पूर्व कर्मचारियों ने Byju’s को भेजा नोटिस, मांगे इतने करोड़ रुपये
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

59 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago