होम / टेक / नए AI फीचर्स के साथ आया Samsung Galaxy Z Fold 6, जानें कब और कितनी कीमत पर मिलेगा ये स्मार्टफोन

नए AI फीचर्स के साथ आया Samsung Galaxy Z Fold 6, जानें कब और कितनी कीमत पर मिलेगा ये स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) का अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Galaxy Z Fold 6 अगले महीने लॉन्च हो सकता है. इसमें एआई फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप एआई फीचर्स वाला कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. दरअसल, सैमसंग (Samsung) अगले महीने गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 5G को लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले इस फोन्स के कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इनकी कीमत और डिजाइन के बारे में कई चीजों का खुलासा हो गया है. लीक्स से मिली जानकारी के अनुसार Galaxy Z Fold 6 कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलेगा और इसमें 4400mAh की बैटरी होगी. आइए हम आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी देते हैं.
  
गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 का सपोर्ट पेज भी हुआ लाइव
सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 का सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है. सपोर्ट पेज कंफर्म करता है कि सैमसंग जल्द ही भारत में SM-F956B/DS मॉडल नंबर के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. मॉडल नंबर में D/S आने वाले सैमसंग स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट होने का हिंट देता है. SM-F956B/DS मॉडल नंबर को पहले कई सर्टिफिकेशन में देखा जा 8 चुका है.

ये मिलेंगे फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Z Fold 6 में 7.6 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X QXGA+ 120 हर्ट्ज मेन और 6.3 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X 120 हर्ट्ज एचडी प्लस कवर डिस्प्ले हो सकता है. दोनों में ही एस पेन का सपोर्ट मिल सकता है. फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ आ सकता है और 12GB LPDDR5X रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज को स्पोर्ट कर सकता है. इसमें 4400mAh की बैटरी हो सकती है. सॉफ्टवेयर में नए गैलेक्सी AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है. बता दें कि पुराने मॉडल यानी Galaxy Z Fold 5 में 6.2 इंच की कवर स्क्रीन थी. ये फोन तीन कलर ऑप्शन नेवी, पिंक और सिल्वर शैडो में मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें-Bajaj ने लॉन्च की 4 नई पल्सर, जानें क्या होगी इनकी कीमत?

फोटोग्राफी और वीडियो 
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सेल OIS मेन + 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड + 30X डिजिटल जूम के साथ 10 मेगापिक्सेल टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए फोन में 4 मेगापिक्सेल अंडर-डिस्प्ले सेंसर और कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. रियर कैमरा सेटअप 30fps पर 8K वीडीयो शूटिंग को सपोर्ट करेगा.

कनेक्टिवी के लिए ये फीचर
स्मार्टफोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की संभावना है. डिवाइस पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया जा सकता है. इसका वजन 239 ग्राम हो सकता है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 12.1 मिमी और अनफोल्ड होने पर 5.6 मिमी हो सकती है.

इतनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल फोन की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है. फोल्डेबल फोन की कीमत अमेरिका में 1899.99 डॉलर (256GB) और भारत में लगभग 1,69,999 रुपये से शुरू हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

36 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago