होम / टेक / ग्लोबल मार्केट में POCO Pad नाम से लॉन्च होगा Redmi Pad Pro, जानना चाहेंगे इसकी खासियत?

ग्लोबल मार्केट में POCO Pad नाम से लॉन्च होगा Redmi Pad Pro, जानना चाहेंगे इसकी खासियत?

Xiaomi (श्याओमी) ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए चीन में अपने नए टैब यानी Redmi Pad Pro को लॉन्च किया है. अब इस डिवाइस को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Xiaomi (श्याओमी) अपने कस्टमर्स के लिए एक नया डिवाइस लाने की तैयारी में है. आपको बता दें, हाल ही में इस ब्रैंड ने चीन में एक लॉन्च इवेंट के दौरान रेडमी चर्बो 3 (Redmi Turbo 3) स्मार्टफोन के साथ रेडमी पैड प्रो (Redmi Pad Pro) को भी लॉन्च किया है. रेडमी पैड प्रो कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट है, जो हाई-रिजॉल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट जैसे कई खास फीचर्स लेकर आया है, तो चलिए हम आपको इस डिवाइस के खास फीचर्स की जानकारी देते हैं. 

भारत में लॉन्च होगा Redmi Pad Pro 5G
हाल ही में श्याओमी (Xiomi) ने इस डिवाइस को चीन में लॉन्च किया है. ये एक 5G डिवाइस है, जिसमें पॉवरफुल चिपसेट मिलता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  Xiaomi ने Redmi Pad Pro में सेलुलर कनेक्टिविटी नहीं दी है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 5G टैबलेट POCO ब्रांडिंग के तहत भारत सहित वैश्विक बाजार में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा.  इस डिवाइस को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पोको पैड (POCO Pad) नाम से जाना जाएगा.इसमें ई-सिम सपोर्ट भी होगा, जिसका मतलब है कि यूजर्स को कॉल करने या डेटा का उपयोग करने के लिए डिवाइस के अंदर फिजिकल सिम कार्ड डालने की जरूरत नहीं होगी.

ये होंगे खास फीचर्स
1.    इस डिवाइस में 2.5K रेजोल्यूशन के साथ 12.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन मिलता है.
2.    इसके अलावा यह डॉल्बी विजन कंटेंच का सपोर्ट करता है और एक स्टाइलस पेन के साथ काम करता है.
3.    कैमरा की बात करें, तो टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है.
4.    टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और डुअल माइक्रोफोन के साथ क्वाड स्पीकर भी हैं.
5.    प्रोसेसर की बात करेम तो यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
6.    बैटरी की बात करें तो इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 10,000mAh की बैटरी है.

5G के तीन मॉडल भी होंगे लान्च 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रैंड जल्द ही Redmi Pad Pro 5G के तीन मॉडल को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है. Redmi Pad Pro 5G का कोडनेम 'ruan' है और यह नॉन-5G वेरिएंट के समान ही है. Redmi Pad Pro 5G तीन मॉडल के साथ लॉन्च होगा, जिसमें 24074RPD2G, 24074RPD2I, और 24074RPD2C  शामिल किए गए हैं. इन मॉडलों के Xiaomi MIX FOLD 4 और Redmi K70 Ultra जैसे डिवाइस के साथ सबसे पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें-रक्षा मंत्रालय ने इस स्वदेशी कंपनी को दिया बड़ा ऑर्डर, क्या शेयरों में दिखेगी तेजी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

2 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago