होम / टेक / X पर आया Private Like फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

X पर आया private like फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

Elon musk के स्वामित्व वाली कंपनी एक्स (X) ने अब अपने यूजर्स के लिए प्राइवेट लाइक नाम का एक न्या फीचर पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अपने यूजर्स की गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए एक्स प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहे हैं.कंपनी अब यूजर्स के लिए 'प्राइवेट लाइक' नाम का एक नया फीचर लेकर आई है, जो यूजर्स द्वारा पोस्ट के साथ इंटरैक्ट करने के तरीके को बदल देगा.  एलन मस्क (Elon Musk) ने बुधवार से इस नए फीचर के रोल आउट करने की बात कही है. तो चलिए जानते हैं इस नए फीचर से यूजर्स को क्या फायदा होगा?

बुधवार से टाइमलाइन पर नजर आएगा फीचर

बुधवार से प्राइवेट लाइक फीचर यूजर की टाइमलाइन पर दिखाई देगा, जिसके तहत एक्स यूजर्स  द्वारा पोस्ट को दिए गए लाइक डिफॉल्ट रूप से छिपा दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म पर यूजर इस बात की चिंता किए बिना कंटेंट को लाइक कर पाएंगे कि इसे कौन देख सकता है. इसे लेकर एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है.

 

यूजर्स की सार्वजनिक छवि की होगी रक्षा

ये फीचर  उन लोगों के लिए एक सही विकल्प होगा, जो सार्वजनिक जांच या नकारात्मकता के डर से किसी पोस्ट या कंटेंट पर प्रतिक्रिया देने में संकोच करते हैं. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर के व्यक्तित्व को इस हिसाब से माना गया है कि वह सोशल मीडिया पर कैसे पोस्ट लाइक करता है. ऐसे में नया फीचर यूजर्स की सार्वजनिक छवि की रक्षा करने में काफी मददगार होगा, क्योंकि दूसरे यूजर्स यह नहीं देख पाएंगे कि वह यूजर प्लेटफॉर्म पर किस पोस्ट को लाइक कर रहा है. 

फीचर के फायदे

प्राइवेट लाइक के साथ यूजर इस बात की चिंता किए बिना पोस्ट से स्वतंत्र रूप से जुड़ सकते हैं कि उनकी एक्टिविटी कौन देख रहा है. यह एक अधिक ओपन और ऑर्थराइज्ड ऑनलाइन अनुभव को बढ़ावा देता है. इसके अलावा एक्स इस बात पर जोर देता है कि निजी लाइक यूजर एक्सपीरियंस को लाभ पहुंचाएंगे. आपके द्वारा पसंद की जाने वाली कंटेंट को एक्टिव रूप से लाइक करके, प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम आपके फीड को आपके लिए बेहतर ढंग से पसर्नलाइज कर सकता है, जो आपको ऐसी कंटेंट सुझाता है जो आपको अधिक दिलचस्प लगेगी.

फीचर के साथ टांसपेरेंसी 

ये लाइक पब्लिक विजुअल में से छिपे हुए हैं, फिर भी पोस्ट के ऑथर को इसके लिए सूचित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार एक्स भविष्य में लाइक के लिए यूजर को अपनी प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइड करने की अनुमति देने पर भी विचार कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें-टाटा की E-Car Punch को टक्कर देने आ रही हुंडई की ये नई कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 355 किमी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

2 hours ago

हिंद महासागर में भारत की बढ़ी ताकत, सेशेल्स के साथ 1,250 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस-इन्फ्रा डील

रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भारत देगा वित्तीय सहायता, हिंद महासागर में चीन को संतुलित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

38 minutes ago

Lava International OOH और OTT पर खर्च 30% बढ़ाएगी; चार साल में विज्ञापन बजट 5 गुना बढ़ा

लावा के एमडी सुनील रैना और मार्केटिंग प्रमुख पुरवंश मैत्रेय ने BW Marketing World से कंपनी की बदलती रणनीति, अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं, मीडिया मिश्रण और 2026 तथा उसके बाद भरोसे को सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक मानने पर चर्चा की.

1 hour ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

4 hours ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

5 hours ago