होम / टेक / दिग्गज टेक कंपनियों के CEO से मिले PM Modi, इन मुद्दों पर खूब हुई बात 

दिग्गज टेक कंपनियों के CEO से मिले PM Modi, इन मुद्दों पर खूब हुई बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मुलाकात में सेमीकंडक्टर सहित कई मुद्दों पर बातचीत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान, उन्होंने लीडिंग टेक कंपनियों के सीईओ के साथ भी बैठक की. इस बैठक में PM मोदी ने भारत की विकास संभावनाओं पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की. 

'PM मोदी बेहतरीन छात्र'
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वालों में एडोब के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, आईबीएम के सीओई अरविंद कृष्णा, एएमडी की सीईओ लिसा सू और एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग सहित कई कंपनियों के प्रमुख शामिल रहे. इस मुलाकात के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने कहा पीएम मोदी एक बेहतरीन छात्र हैं. मैं जब भी उनसे मिलता हूं, वे तकनीक के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नया उद्योग है और हम भारत के साथ गहन साझेदारी के लिए उत्सुक हैं. हम भारत में कई कंपनियों, स्टार्ट-अप और आईआईटी के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री Modi ने अमेरिका में समझाया AI का नया मतलब, तालियों से गूंज उठा पूरा इलाका

सुंदर पिचाई ने कही ये बात
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें भारत में निर्माण और डिजाइन जारी रखने के लिए प्रेरित किया है. पीएम मोदी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि AI भारत के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मौजूद हो. बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी में अमेरिका और भारत के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की.

निवेश बढ़ाने में दिलचस्पी
पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में हुई बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन, बायोटेक ग्रोथ और ग्रीन डेवलपमेंट में भारत के रणनीतिक प्रयासों पर जोर दिया. साथ ही सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत को एक ग्लोबल सेंटर में बदलने के लिए अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रेखांकित किया. इस दौरान, बैठक में शामिल कंपनियों के सीईओ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भारत के साथ निवेश और सहयोग बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी व्यक्त की.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

34 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago