होम / टेक / Mac डेस्कटॉप पर नहीं चलेगा पुराना WhatsApp, यूजर्स को 54 दिनों के अंदर करना होगा ये काम...

Mac डेस्कटॉप पर नहीं चलेगा पुराना WhatsApp, यूजर्स को 54 दिनों के अंदर करना होगा ये काम...

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने Mac डेस्कटॉप के लिए एक नया फीचर रोलआउट करने का फैसला किया है. इसमें मैक के इलेक्ट्रॉन बेस्ड व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को नए नेटिव ऐप Catalyst से रिप्लेस किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर अपने मोबाइल ऐप के साथ डेस्कटॉप ऐप को भी अपडेट करता रहता है. इसी कड़ी में अब कंपनी ने Mac डेस्कटॉप के लिए नया फीचर रोलआउट करने का फैसला किया है. इसमें मैक के इलेक्ट्रॉन बेस्ड व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को नए नेटिव ऐप कैटालिस्ट (Catalyst) से रिप्लेस किया जाएगा. पुराना ऐप 54 दिन बाद काम करना बंद कर देगा, ऐसे में कंपनी ने इसके लिए यूजर्स को नोटिफाइ करना भी शुरू कर दिया है. तो आइए जानते हैं अब यूजर्स को मैक डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप चलाने के लिए क्या करना होगा?

इस नए ऐप पर करना होगा स्विच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी यूजर को नोटिफाइ कर रही है कि 54 दिन बाद मैक पर इलेक्ट्रॉन ऐप काम नहीं करेगा. मैक डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप यूज करते रहने के लिए यूजर्स को नए कैटालिस्ट (Catalyst) ऐप पर स्विच करना होगा. नए ऐप पर स्विच करने पर चैट्स या कॉन्टैक्ट लिस्ट का डेटा सेव रहेगा.

यूजर्स को मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस और इंप्रूव्ड सिक्योरिटी

व्हाट्सऐप के अनुसार कैटालिस्ट ऐप यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और इंप्रूव्ड सिक्योरिटी ऑफर करेगा. साथ ही इसमें यूजर्स को इलेक्ट्रॉन बेस्ड वर्जन के मुकाबले मैक ओएस फीचर्स का बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा. आने वाले समय में कंपनी नए ऐप में और सुधार भी करेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रॉन ऐप डेवेलपर्स को सिंगल कोडबेस से कई सारे ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले ऐप को आसानी से क्रिएट करने की सुविधा देता है.

यहां से डाउनलोड करना पड़ा कैटालिस्ट ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर महीने के अंत से इलेक्ट्रॉन फ्रेमवर्क वाला ऐप काम करना बंद कर देगा और यूजर्स को व्हाट्सऐप की वेबसाइट से मैक के लिए कैटालिस्ट डेस्कटॉप ऐप को डाउनलोड करना होगा. बता दें, नेटिव ऐप को खास ओएस के लिए डिजाइन किया जाता है और यह काफी कारगर भी होता है. इसलिए कंपनी ने कैटालिस्ट को चुना है, ताकि लंबे समय तक यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस दिया जा सके. नए ऐप पर स्विच करने के बाद यूजर्स को परफॉर्फेंस, रिस्पॉन्स और ओवरऑल स्टेबिलिटी में काफी सुधार देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-अब Credit Card यूजर्स अपनी मर्जी से चुन सकेंगे नेटवर्क, मिलेगा ये फायदा...

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

28 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago