होम / टेक / अब Whatsapp पर मिलेगा कॉलिंग का बेहतर एक्सपीरियंस, एक साथ मिले कई नए फीचर

अब Whatsapp पर मिलेगा कॉलिंग का बेहतर एक्सपीरियंस, एक साथ मिले कई नए फीचर

Whatsapp यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए वीडियो कॉल में 32 कॉन्टैक्ट्स को ऐड करने, ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयरिंग और स्पीकर स्पॉटलाइट जैसे फीचर मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बीते कुछ समय से यूजर्स के लिए कई नए फीचर को रोलआउट किया है. इसी क्रम में अब कंपनी (Meta) यूजर्स के कॉलिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए 3 नए फीचर लेकर आई है. नए अपडेट्स को आईफोन्स, ऐंड्रॉयड, वेब और PC के लिए लाया गया है। तो चलिए जानते हैं व्हाट्सएप के इन नए फीचर से आपको क्या फायदा होगा?

ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयरिंग और वीडियो कॉल में 32 लोग
व्हाट्सएप के इन नए फीचर्स में वीडियो कॉल में 32 कॉन्टैक्ट्स को ऐड करने के अलावा ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयरिंग और स्पीकर स्पॉटलाइट शामिल हैं.  इस फीचर के आने से यूजर फ्रेंड्स और फैमिली के साथ वीडियो कॉल पर अपनी स्क्रीन के कॉन्टेंट को ऑडियो के साथ शेयर कर सकेंगे. वीडियो देखने के साथ आप वेबसाइट ब्राउज कर सकते हैं और प्रेजेंटेशन भी दिखा सकते हैं. यह सब अपने कॉल प्रतिभागियों के साथ ऑडियो शेयर करते हुए कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी ने सभी डिवाइसेज के लिए वीडयो कॉलिंग में 32 लोगों को जोड़ने वाले फीचर का भी ऐलान कर दिया है. 

व्हाट्सएप कॉल पर स्पीकर होगा हाइलाइट 

व्हाट्सएप कॉल पर ज्यादा लोगों के होने के कारण स्पीकर यानी बात कर रहे कॉन्टैक्ट को पहचानने में आसानी हो, इसके लिए कंपनी स्पीकर स्पॉटलाइट फीचर लाई है. यह फीचर स्पीकर को हाइलाइट करने के साथ ही स्क्रीन पर उसे सबसे पहले दिखाएगा. 

खराब नेटवर्क और पुराने डिवाइसेज पर भी बेस्ट कॉलिंग एक्सपीरियंस

इसके अलावा कंपनी कॉल रिलायबिलिटी के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल की क्वॉलिटी को बेहतर बनाने के लिए MLow codec को भी लॉन्च किया है. कोडेक बेहतर एको और नॉइज कैंसलेशन से मोबाइल डिवाइस पर की जाने वाली कॉल्स की क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है. कंपनी के अनुसार इस फीचर के आने से यूजर्स को खराब नेटवर्क और पुराने डिवाइसेज पर भी बेस्ट कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी ने नए अपडेट्स के बारे में कहा कि ये पहले से काफी ज्यादा बेहतर हैं. कंपनी ने आगे कहा कि 2015 में कॉलिंग फीचर को लाने के बाद इसे लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. व्हाट्सएप के अनुसार ये नए फीचर आने वाले दिनों सभी यूजर्स तक पहुंच जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-Musk और Bezos से आगे निकले Ambani, Jio प्लेटफॉर्म्स को पहले मिली सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की मंजूरी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

38 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago