होम / टेक / अब ट्विटर ने विज्ञापनदाताओं को लुभाने के लिए उठाया ये कदम, जानिए क्‍या है ये फैसला 

अब ट्विटर ने विज्ञापनदाताओं को लुभाने के लिए उठाया ये कदम, जानिए क्‍या है ये फैसला 

जब से ट्विटर की कमान ईलॉन मस्‍क के हाथों में आई तब से ट्विटर में आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है. अब ट्विटर की ओर से कहा गया है कि वो विज्ञापनदातों को फ्री स्‍पेस प्रोवाइड कराएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्‍क के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद कभी कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर आई तो कभी ब्‍लू टिक पर चार्ज करने की भी खबर सामने आई थी. अब ट्विटर को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने विज्ञापनदाताओं को लुभाने के लिए ट्विटर ने उन्‍हें फ्री स्‍पेस मुहैया कराने की बात कही है. ये कहा गया है कि प्रचारित ट्वीट्स को आकर्षित करने के लिए सुपर बाउल सप्ताह के आसपास समय दिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक कंपनी विज्ञापनदाताओं के $ 250,000 तक के विज्ञापन खर्च का मिलान करने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की कोशिश 

दरअसल जब ईलॉन मस्‍क ने ट्विटर की कमान अपने हाथों में ली थी तो उस वक्‍त कंपनी के कई लोगों को निकाले जाने का निर्णय लिया था. उनके इस निर्णय के कंपनी को तब झटका लगा जब कई विज्ञापन दाताओं ने ट्विटर पर विज्ञापन न देने का निर्णय लिया था. अब ट्विटर की इस कोशिश को उन विज्ञापनदातों को वापस लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. हाल ही में ट्विटर ने कहा था कि वह नए नियंत्रण लाने जा रहा है जो विज्ञापनदाताओं को अपने विज्ञापनों को कुछ कीवर्ड के साथ ट्वीट के ऊपर या नीचे प्रदर्शित होने से रोकने की अनुमति देगा. उनके इस फैसले को भी विज्ञापनदाताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापस लाने के प्रयास के रूप में देखा गया. 


एक अन्‍य स्‍टेप का भी किया था ऐलान 

विज्ञापनदाताओं को खुश करने के लिए एक अन्य कदम में, ट्विटर के मालिक ईलॉन मस्क ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को सूचित किया कि प्लेटफ़ॉर्म ने व्यू काउंट सुविधा शुरू की है. प्रायोजित ट्वीट्स या विज्ञापनों के ROI को मापने के लिए ब्रैंड्स और मार्केटर से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की उम्मीद की जाती है.
 

किन कंपनियों ने लिया था विज्ञापन न देने का निर्णय 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले जनरल मिल्स और ऑडी जैसी दिग्गज कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन नहीं करने का फैसला किया था. यहां तक कि विज्ञापन खरीदने वाले दिग्गज इंटरपब्लिक ग्रुप और हवास मीडिया ग्रुप की विवेंडी की ऐडवर्टाइजिंग यूनिट ने भी अपने कस्‍टमर से ट्विटर पर विज्ञापन रोकने की सिफारिश की थी. बाद में इसमें यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग्स भी शामिल हो गई थी. कंपनी ने भी विज्ञापन न देने का फैसला किया था. वहीं, कुछ कॉर्पोरेट विज्ञापनदाताओं के समूह ने भी कुछ समय तक के लिए ट्विटर से दूरी बना ली थी, यानि वे भी अब ट्विटर को विज्ञापन नहीं देंगे. इसमें दिग्गज अमेरिकी कंपनियां जनरल मोटर्स, ओरियो निर्माता मोंडेलेज इंटरनेशनल, फाइजर इंक और फोर्ड जैसे प्रमुख नाम शामिल थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago