होम / टेक / अब आसानी से हो जाएंगे ये काम! Gmail पर रोलआउट हुआ Gemini AI

अब आसानी से हो जाएंगे ये काम! Gmail पर रोलआउट हुआ Gemini AI

Google ने अपने Gemini AI को Gmail में शामिल कर दिया है. इससे यूजर्स के कई जरूरी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज लगभग हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) टेक्नोलॉजी पहुंच रही है. गूगल (Google) का जेमिनी (Gemini) हो या फिर ओपनएआई (OpenAI) का चैटजीपीटी (ChatGPT), इन नए एआई चैटबॉट्स ने हमारे कई जरूरी काम आसान कर दिए हैं. ऐसे में अब गूगल अपने यूजर्स को जीमेल पर भी जेमिनी की सुविधा देने जा रहा है. तो चलिए जानते हैं कि जेमिनी की मदद से जीमेल पर आप कैसे अपने काम को आसान बना सकते हैं? 

आपकी ऐसे मदद करेगा जेमिनी
अगर आप इनबॉक्स में आने वाले अन मेल से थक गए हैं, तो जेमिनी इनको छांटने में आपकी मदद करेगा. इसके साथ ही जिन ईमेल का जवाब देना जरूरी है, उनको आपकी नजर में लाएगा. इसके साथ ही प्राप्त ईमेल का जवाब देने में भी मदद करेगा. 

आपके आदेशानुसार तैयार हो जाएगा ड्राफ्ट
अभी तक आपको कोई लेटर ड्राफ्ट करना हो या फिर किसी ईमेल का जवाब देना हो, तो इन सब में काफी समय खर्च हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि जेमिनी पलक झपकते ही आपका सारा काम कर देगा. इसकी मदद से आप किसी भी मेल को ड्राफ्ट कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आपको कोई भाषा नहीं आती है, तो भी आप जेमनी की मदद से उसी भाषा में मेल को ड्राफ्ट कर सकते हैं. अगर आपको कोई मेल आया है, तो अब आपको इसके लिए सोचना नहीं होगा और ना ही इसके लिए डिक्शनरी में से सही शब्दों का चयन करने और ग्रामर का ध्यान रखने की जरूरत नहीं है.  जेमिनी आपके आदेश के अनुसार उत्तर ड्राफ्ट करके दे देगा. 

पहले पेड यूजर्स के लिए था गूगल जेमिनी का यह फीचर
आपको बता दें, पहले यह फीचर केवल पेड यूजर्स के लिए था, लेकिन अब इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है. आप यह जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके जीमेल में जेमिनी रोलआउट हुआ है या नहीं. अगर आपके जीमेल में ये दिखाई नहीं दे रहा है तो चिंता मत करें, जल्द ही आपको यह सुविधा दिखने लगेगी. 

इसे भी पढ़ें-BSNL के डेटा में लगी सेंध, संकट में लाखों ग्राहक और BSNL की निजी जानकारी

पुराने ईमेल खोजने में करेगा मदद
नया फीचर आपको ईमेल थ्रेड्स को सारांशित करने देगा. गूगल उपयोगकर्ता न्यूनतम कीवर्ड का उपयोग करके जीमेल और गूगल ड्राइव से विनिर्देशन की जानकारी प्राप्त करने के लिए जेमिनी से पुराने ईमेल खोजने के लिए कह सकते हैं. वहीं, कोई भी व्यक्ति जेमिनी से स्वतंत्र रूप से प्रश्न पूछ सकता है. 

यहां मिलेगा जेमिनी 
कंप्यूटर पर, यह जीमेल के ऊपरी दाएं कोने में "आस्क जेमिनी" (स्टार बटन) के रूप में उपलब्ध होगा. मोबाइल पर, उपयोगकर्ता ईमेल थ्रेड में 'इस ईमेल को सारांशित करें' चिप पर टैप करके जेमिनी तक पहुंच सकते हैं. आपको बता दें, इससे पहले Google डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स और ड्राइव में जेमिनी एआई रोलआउट हो चुका है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

31 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago