होम / टेक / WhatsApp पर आया नया सेफटी फीचर, अब अनजान ग्रुप में जुड़ने से पहले आपके पास आ जाएगी ये जानकारी

WhatsApp पर आया नया सेफटी फीचर, अब अनजान ग्रुप में जुड़ने से पहले आपके पास आ जाएगी ये जानकारी

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सेफटी फीचर लेकर आया है. इसे लेकर व्हाट्सऐप के ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए-नए फीचर रोलआउट करता रहता है. इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर रोलआउट किया है. अगर आप भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये फीचर आपके बहुत काम आएगा. तो चलिए आपको जानते हैं क्या ये फीचर और ये आपके कैसे काम आएगा?

कॉन्टेक्स्ट कार्ड फीचर हो रहा रोलआउट
इस बार व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए कॉन्टेक्स्ट कार्ड फीचर लेकर आया है. यह फीचर अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप को ज्वाइन करने से जुड़ा है. इस नए फीचर के साथ किसी भी अनजान ग्रुप को लेकर व्हाट्सऐप यूजर यह पहले ही तय कर सकेगा कि वह ग्रुप में जुड़ना चाहता है या नहीं. यूजर्स को जब भी एक नए अनजान ग्रुप में जोड़ा जाएगा तो, इस ग्रुप को लेकर उन्हें एक कॉन्टेक्ट्स कार्ड दिखाया जाएगा. कंपनी के अनुसार यह नया फीचर किसी यूजर का नंबर सेव न करने की स्थिति में काम आएगा. 

खुद तय कर पाएंगे ग्रुप में जुड़ने है या नहीं
अगर आप व्हाट्सऐप पर जबरदस्ती के ग्रुप्स से परेशान हैं और कोई भी अनजान व्यक्ति आपको ग्रुप में जोड़ देता है, तो ये फीचर आपके बहुत काम आएगा. दरअसल, व्हाट्सऐप यूजर को कॉन्टेक्स्ट कार्ड के जरिए किसी अनजान ग्रुप को लेकर सभी तरह की जानकारियां पहले ही मिल जाएंगी. जैसे आपको किस ने ग्रुप में एड किया है, ग्रुप किसने क्रिएट किया है और ग्रुप कब क्रिएट किया गया है. किसी अनजान ग्रुप को लेकर इस तरह की जानकारियां पहले ही मिलने के साथ आप ग्रुप में जुड़ने का फैसला ले सकते हैं. वहीं, ग्रुप संदिग्ध लगने पर आप उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं.
कंपनी का कहना है कि व्हाट्सऐप का यह नया फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसा एक्सपीरियंस वर्तमान में अनजान यूजर के केस में वन ऑन वन मैसेजिंग में मिलता है.

कब मिलेगा ये नया फीचर
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ा यह फीचर कंपनी ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इसे लेकर व्हाट्सऐप के ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर की गई है. ऐसे में यह नया फीचर सभी व्हाट्सऐप यूजर्स को आने वाले कुछ हफ्तों में मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें-HDFC बंद करने जा रहा म्यूचुअल फंड की ये स्कीम, क्या मौजूदा निवेशकों पर पड़ेगा इसका असर?


 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

51 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago