होम / टेक / एंड्रॉयड वालों की इस कंपनी में No Entry, केवल IPhone ही इस्तेमाल करेंगे कर्मचारी!

एंड्रॉयड वालों की इस कंपनी में No Entry, केवल iPhone ही इस्तेमाल करेंगे कर्मचारी!

दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक खास देश में काम करने वाले अपने कर्मचारियों के एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने चीन में काम करने वाले कर्मचारियों को केवल iPhone इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं. कंपनी सितंबर से अपने चीनी कर्मचारियों के लिए एंड्रॉयड फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित करने जा रही है. ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में कार्यरत अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा है कि उन्हें एंड्रॉयड से आईफोन पर स्विच करना होगा, इसके लिए सितंबर की डेडलाइन तय की गई है. यह आदेश माइक्रोसॉफ्ट के हांगकांग कार्यालय पर भी लागू होगा.

अच्छे नहीं हैं रिश्ते
चीन में गूगल प्ले-स्टोर बैन है. Huawei या Xiaomi जैसे चीनी मोबाइल मेकर अपने खुद के प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करते हैं. चीन और अमेरिका के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं. चीनी कंपनियों पर जासूसी जैसे गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं. इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में अपने कर्मचारियों के एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है. यह कंपनी के ग्लोबल सिक्योर सेफ्टी इनिशिएटिव (SSI) का हिस्सा है.

सवालों में चीन की भूमिका
रिपोर्ट के अनुसार, चीन में कार्यरत कंपनी के जो कर्मचारी एंड्रॉयड इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें iPhone 15 दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें ही जेब ढीली करनी होगी. कहने का मतलब है कि आईफोन की कीमत कर्मचारी ही चुकाएंगे. गौरतलब है कि चीन में Apple के iOS स्टोर के विपरीत गूगल प्ले-स्टोर बैन है. ऐसे में यूजर्स को Huawei और Xiaomi के ऐप स्टोर पर निर्भर रहना पड़ता है. चीनी कंपनियों की भूमिका हमेशा से सवालों के घेरे में रही है. इसलिए माइक्रोसॉफ्ट ने डेटा की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है. 

चीन ने iPhone किया बैन?
माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही एक नया लॉगिन सिस्टम भी लॉन्च करने वाली है, जिससे पता चलेगा कि कौन कर्मचारी आईफोन से लॉगिन कर रहा है और कौन एंड्रॉयड से. यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने अपने अधिकारियों को iPhone इस्तेमाल न करने का अघोषित फरमान सुनाया था. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन ने अपनी सरकारी एजेंसियों के स्टॉफ को आईफोन ऑफिस नहीं लाने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि चीनी सरकार इस प्रतिबंध को कई राज्य-स्वामित्व वाले इंटरप्राइज और अन्य सरकारी संगठनों तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

51 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago