होम / टेक / IPhone यूजर्स के लिए खतरनाक है MFA बॉम्बिंग फिशिंग स्कैम, ऐसे होगा बचाव

iPhone यूजर्स के लिए खतरनाक है MFA बॉम्बिंग फिशिंग स्कैम, ऐसे होगा बचाव

MFA बॉम्बिंग स्कैम आईफोन यूजर्स के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. इसमें स्कैमर यूजर्स को बार बार पासवर्ड रीसेट करने का मैसेज भेजकर परेशान करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल डिजिटल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जिससे लोग आसानी से उनके जाल में फंस भी जाते हैं. हाल में एक नया स्कैम चर्चा में आया है, जोकि आईफोन यूजर्स के लिए खतरा बन गया है. ऐसे में आईफोन यूजर्स को सावधान होने की जरूरत है, अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो, बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है. तो आइए आपको इस पूरे स्कैम की जानकारी देकर, इससे बचाव का तरीका बताते हैं. 

बार बार भेजते हैं पासवर्ड रीसेट की रिक्वेस्ट
इस बार आईफोन यूजर्स के लिए MFA बॉम्बिंग (मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बॉम्बिंग) नाम का एक खास तरह का फिशिंग स्कैम आया है, जो उनके पासवर्ड रीसेट करने का रिक्वेस्ट करके फंसाने की कोशिश करता है. इसमें यूजर्स को लगातार पासवर्ड चेंज करने का रिक्वेस्ट भेजी जाती है. इस स्कैम में स्कैमर पीड़ित के Apple ID से जुड़े सभी डिवाइस पर लगातार पासवर्ड रीसेट अनुरोध भेजते हैं. इसका मकसद यह है कि पीड़ित बार-बार पासवर्ड बदलने में इतना परेशान हो जाए कि वे गलती से स्कैमर द्वारा भेजे गए अपरूवल अनुरोध पर क्लिक कर दें.

ऐसे काम करता है स्कैम
1. स्कैमर के पास पहले से यूजर का Apple ID और मोबाइल नंबर होता है, जिसे वह अलग-अलग तरीकों से हासिल कर सकता है, जिसमें डेटा ब्रीच, सोशल इंजीनियरिंग, या फिशिंग अटैक शामिल है.
2. अब स्कैमर यूजर के Apple ID के लिए पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट शुरू करता है. यह एक ऑटोमेटिक प्रोसेस हो सकता है, जो बड़ी संख्या में पीड़ितों को लक्षित करती है.
3. यूजर को पासवर्ड रीसेट अनुरोध के बारे में एक मैसेज मिलता है. यह मैसेज उनके सभी डिवाइस पर भेजा जाएगा, जिसमें उनके iPhone, iPad, और Mac शामिल होंगे.
4. जब यूजर पासवर्ड रीसेट प्रक्रिया शुरू करते हैं, तो उन्हें अपना पुराना पासवर्ड दर्ज करने और फिर एक नया पासवर्ड चुनने की आवश्यकता होती है.
5. स्कैमर लगातार नए पासवर्ड रीसेट अनुरोध भेजता रहता है. इसका मकसद यह है कि यूजर को इतना परेशान कर दिया जाए कि वे गलती से स्कैमर द्वारा भेजे गए Approval  पर क्लिक कर दें.
6. अगर यूजर गलती से स्कैमर के अप्रुवल पर क्लिक करता है, तो स्कैमर के पास उनके Apple ID का एक्सेस पहुंत जाता है. इसका उपयोग वे पीड़ित के बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, और अन्य जानकारी तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-RBI की सख्ती का दिखा असर, NBFC को बैंक लोन देने की वृद्धि में आई 11 प्रतिशत गिरावट

MFA बॉम्बिंग से कैसे बचें?
1. इसके लिए आप अपने Apple ID के लिए एक मजबूत पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं. इसमें कम से कम 12 कैरेक्टर होने चाहिए और इसमें अक्षर, संख्या और सिंबल तीनों शामिल होने चाहिए.
2. Apple नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करता है जो सुरक्षा कमजोरियों को ठीक करते हैं. इसलिए समय-समय पर अपने डिवाइस को अपडेट करते रहें.

3. अपने Apple ID के लिए टू फेक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्षम करें. इसका मतलब है कि आपके पासवर्ड के अलावा, आपको अपने Apple ID में लॉग इन करने के लिए एक दूसरा कोड भी दर्ज करना होगा. यह कोड आपके iPhone या iPad पर भेजे गए मैसेज के माध्यम से जनरेट किया जा सकता है.
4. इसके अलावा अनजान सोर्स से आने वाले मैसेज और ईमेल पर क्लिक करने से बचें. ये मैसेज स्कैमर्स द्वारा भेजे जा सकते हैं और आपको अपनी पर्सनल जानकारी या आपके Apple ID में लॉग इन करने के लिए धोखा दे सकते हैं.
5. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आप पर स्कैमर्स ने अटैक किया है तो अपना Apple ID पासवर्ड बदल दें और Apple सहायता से संपर्क करें.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

31 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago