✕

होम / टेक / WhatsApp पर आया Meta AI, अब जल्द AI फोटो क्रिएट करने का भी मिलेगा विकल्प

WhatsApp पर आया Meta AI, अब जल्द AI फोटो क्रिएट करने का भी मिलेगा विकल्प

WhatsApp पर Meta AI ने तो एंट्री कर ही ली है. वहीं, अब जल्द ही इसमें आपको एआई फोटो क्रिएट करने का विकल्क भी मिलने वाला है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने तेजी से हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है. इतना ही नहीं अब तो इसने व्हाट्सऐप पर भी एंट्री ले ली है. हाल में ही  व्हाट्सऐप पर Meta AI आया है, जो यूजर्स के बहुत काम आ रहा है. अब इसी कड़ी में व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को मेटा एआई इमेज जनरेट का विकल्प भी देगा. तो चलिए जानते हैं ये फीचर आपके कैसे काम आएगा? 

Meta AI ऐसे करेगा आपकी इमेज जनरेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूजर्स सेटअप पिक्चर लेने के बाद सबसे पहले कनवर्सेशन बॉक्स में जाकर इमेजन मी (Imagine Me) टाइप करना होगा. इसके बाद आप Meta AI से एआई इमेज क्रिएट करने के लिए कह सकते हैं. व्हाट्सऐप का यह फीचर ऑप्शनल है, यानी अगर आप इसे यूज करना चाहें तभी ये इनेबल होगा. वहीं, जब आप सर्च बार में टाइप करते हैं, तो आपकी चैट्स में उसके नतीजे दिखाने के साथ-साथ वे सवाल भी दिखाया जाता है, जो आप Meta AI से पूछ सकते हैं. मेटा एआई  तब तक आपके मैसेज से कनेक्ट नहीं करता, जब तक आप उससे कोई सवाल नहीं पूछते हैं.

फोटो के सिंगल सेट को कैप्चर करने का विकल्प
इस नए फीचर में कंपनी यूजर्स को एआई पावर्ड इमेज जेनरेशन फीचर ऑफर करनेकी तैयारी कर रही है. यह फीचर यूजर्स को फोटोज के सिंगल सेट को कैप्चर करने का विकल्प देगा. मेटा एआई इसी का इस्तेमाल करके एआई इमेज जेनरेट करेगा. फोटोज के सेट को कैप्चर करते वक्त ध्यान रखना होगा कि इमेज क्लियर हों, क्योंकि मेटा एआई इसे एनलाइज करके ही इमेज जेनरेट करेगा.    

Meta AI के जरिए कैसे सर्च करें?
1. अपनी चैट लिस्ट के सबसे ऊपर मौजूद सर्च फील्ड पर टैप करें.
2. सुझाए गए प्रॉम्प्ट पर टैप करें या अपना प्रॉम्प्ट टाइप करें और फिर सेंड बटन दबाएं
3. प्रॉम्प्ट टाइप करते ही आपको 'Meta AI से सवाल पूछें' सेक्शन में सर्च से जुड़े सुझाव दिखेंगे.
4. अगर पूछा जाए, तो सेवा की शर्तें पढ़ें और स्वीकार करें.
5. सर्च से जुड़े किसी सुझाव पर टैप करें.

इसे भी पढ़ें-Debit कार्ड के बिना भी ATM से निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

59 minutes ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

24 minutes ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

35 minutes ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

46 minutes ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

6 hours ago