होम / टेक / इस तारीख को बंद हो जाएंगे इनएक्टिव Gmail अकाउंट, अकाउंट बचाना है तो करें ये काम

इस तारीख को बंद हो जाएंगे इनएक्टिव Gmail अकाउंट, अकाउंट बचाना है तो करें ये काम

Google की एक नई पॉलिसी के तहत इस महीने इनएक्टिव (Gmail) अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी जीमेल (Gmail) यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, गूगल (Google) एक नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है, जिसके तहत गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल के इनएक्टिव अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. बता दें, जीमेल गूगल का सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा यूज किये जाने वाला प्लेटफार्म है. दुनिया भर में 1.5 बिलियन से अधिक यूजर्स इसका यूज करते हैं. अगर आपका जीमेल अकाउंट भी लंबे समय से इनएक्टिव है, तो आपका अकाउंट भी बंद हो सकता है. तो आइए जानते हैं गूगल ये एक्शन कब लेने जा रहा है और आप अपना अकाउंट बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?

इस दिन बंद हो जाएंगे ये जीमेल अकाउंट

गूगल की नई पॉलिसी के अनुसार कंपनी 20 सितंबर 2024 से अपना सर्वर स्पेस खाली करने के लिए इनएक्टिव अकाउंट को हटा रहा है. ऐसे में जिन लोगों के अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं, उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.

इन लोगों के अकाउंट होंगे बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल उन अकाउंट को बंद करेगा, जो इनएक्टिव हैं. इनमें वो अकाउंट शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल यूजर्स द्वारा दो साल से अधिक समय से नहीं किया गया है. अगर किसी उपयोगकर्ता ने अपने गीमेल अकाउंट लॉग इन नहीं किया है या अपने अकाउंट से किसी को मेल नहीं भेजा है, तो वो अकाउंट गूगल हटा सकता है. खास बात यह है कि गूगल की नई पॉलिसी में स्कूल या कारोबारी जगत के गूगल और जीमेल अकाउंट को शामिल नहीं किया गया है.

Gmail अकाउंट बचाने के लिए करें ये काम

1. अगर आप अपना Gmail अकाउंट बंद होने से बचाना चाहते हैं, तो पहले अपना जीमेल अकाउंट खोलें और कोई भी ईमेल अपने अकाउंट से अपने किस फ्रेंड या फैमिली के अकाउंट पर भेज दें. इसके साथ ही इनबॉक्स में मौजूद कुछ ईमेल को रीड कर लें.

2. अगर आप किसी को मेल नहीं करना चाहते हैं, तो आप Google फोटो के माध्यम से जीमेल को एक्टिव रखने के फोटो भी शेयर कर सकते हैं.

3. इसके अलावा यूट्यूब पर जाएं, जीमेल अकाउंट से लॉग इन करें और वीडियो देखें. ऐसा करने से भी गूगल को आपका अकाउंट यूज में लगेगा और गूगल इसे इनएक्टिव नहीं करेगा.

4. किसी भी मीडिया फाइल को अपलोड या डाउनलोड करने के लिए Google ड्राइव का उपयोग करें. आप अपने जीमेल खाते को 'एक्टिव' दिखाने के लिए Google सर्च का यूज भी कर सकते हैं. अगर आप इनमें से कोई भी काम नहीं करते हैं, तो आपका Gmail अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें-ई-रिक्शा खरीदने पर भी मिलेगा PM E-Drive Scheme का लाभ, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी?

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago