होम / टेक / Huawei लेकर आ रहा पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च और इतनी होगी कीमत?

Huawei लेकर आ रहा पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च और इतनी होगी कीमत?

Huawei ब्रैंड इन दिनों अपने तीन बार मुड़ने वाले फोन (tri-fold phone) को लेकर चर्चा में है. इसकी लीक तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं. वहीं, अब इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई बेहद स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, हुवावे (Huawei) जल्द ही पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. यह स्मार्टफोन अपनी होम मार्केट चीन में Huawei Mate XT नाम से लॉन्च किया जाएगा. ये ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन दिखने में बहुत स्टाइलिश है. तो आइए आपको इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स की जानकारी देते हैं.

10 सितंबर को होगा लॉन्च
हुवावे मेट एक्सटी (Huawei Mate XT) अपनी होम मार्केट चीन में 10 सितंबर दोपहर 2:30 बजे यानी भारत के समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. वहीं, लॉन्च से पहले फोन चीन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेडी डॉट कॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. खासतौर से उन लोगों के लिए, जो इस इनोवेटिव फोन को सबसे पहले खरीदना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हुवावे के ऑफिशियल मॉल पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है और अब तक इस प्रीमियम फोल्डिंग फोन को 7 लाख से ज्यादा कस्टमर्स बुक कर चुके हैं.

इतनी है स्मार्टफोन की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 14,900 युआन (लगभग 1.77 लाख रुपये) हो सकती है. इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 19 सितंबर तक चलेंगे और यह चीन में 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

अनफोल्ड होने पर टैबलेट साइज में नजर आएगा स्मार्टफोन
ये स्मार्टफोन अल्टीमेट डिजाइन के साथ बाजार में आएगा. इसमें सबसे हाई-एंड लुक देखने को मिलेगा.    प्री-ऑर्डर पेज में ट्रिपल-फोल्डेबल फोन जेड-शेप फॉर्म फैक्टर में दिखाया गया है. इसमें बैक पैनल पर चारों ओर गोल्डन साइड के साथ लाल-भूरे रंग के प्लेन लेदर का उपयोग किया गया है. पीछे की तरफ एक छोटा हेक्सागोनल टैग है, जिस पर लिखा है 'हुवावे द्वारा डिजाइन और सर्टिफाइड'.
टीजर के अनुसार मेट एक्सटी में शानदार जूम क्षमताओं के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. वहीं, इसके बैक पैनल पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा और इसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर मिल सकता है.  स्क्रीन साइज की बात करें तो उम्मीद है कि पूरी तरह खुलने पर मेट एक्सटी में 10 इंच स्क्रीन मिल सकती है, जो टैबलेट की तरह होगी. 

हुवावे ट्राई-फोल्ड फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स
1. ये स्मार्टफोन ग्राहकों को दो वेरिएंट - 16GB+512GB और 16GB+1TB और दो कलर ऑप्शन - गोल्डन और डार्क ब्लैक में ऑफर किया जाएगा. 
2. स्मार्टफोन में तगड़ा 16जीबी तक रैम +1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. 

इसे भी पढ़ें-Ola Electric को फेस्टिव सीजन में लगा झटका, आधे से भी कम हो गई ई-टू-व्हीलर की बिक्री

3. यह ट्रिपल कैमरा सेटअप और दो सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है. 
4. कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो यह बीच में एलईडी फ्लैश के साथ चार लेंस को दिखाता है, कैमरा मॉड्यूल पर गोल्डन कलर की केसिंग है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. फोन काफी पतला और स्लीक दिखता है. 
5. जानकारी के अनुसार हुवावे कथित तौर पर फोन की मोटाई 5 एमएम से कम रखने में कामयाब रहा है. अगर यह सच है तो, बंद करने पर यह एक रेगुलर दिखने वाले स्मार्टफोन में बदल जाएगा है, जिसे जेब में आसानी से रखा जा सकेगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago