होम / टेक / HP ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

HP ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

HP ने भारत में अपना नया पावरफुल गेमिंग लैपटॉप HP Omen Transcend 14 लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये से भी अधिक है. इस लैपटॉप को बेहतरीन ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से डिजाइन किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है. दरअसल, जानी मानी अमेरिकन मल्टीनेशनल आइटी कंपनी  HP (Hewlett-Packard) अपने ग्राहकों के लिए एक नया गेमिंग लैपटॉप लेकर आई है. इसे एचपी ओमेन ट्रांसेंड 14 (HP OMEN Transcend 14) नाम दिया गया है. इसमें कई खास फीचर्स हैं और यह अब तक का सबसे हल्का लैपटॉप है. इससे आपको इस लैपटॉप को इस्तेमाल करने में अच्छा एक्सपीरियंस होगा, तो चलिए हम आपको इस नए लैपटॉप की कीमत और इसके फीचर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं. 

खासतौर पर गेमर्स के लिए हुआ डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने बताया कि ये लैपटॉप विशेष रूप से गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें आपको NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है. ओमेन ट्रांसेंड 14 लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसरके साथ आता है, जिसमें ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं के होने की बात कही गई है. इसके अलावा इसमें लाइव ट्रांसक्रिप्ट, वीडियो कॉल के दौरान रीयल-टाइम कैप्शन आदि जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.

लैपटॉप की कीमत
आपको बता दें, इस गेमिंग लैपटॉप की कीमत 74,999 रुपये है. एचपी ओमेन ट्रांसेंड 14 (HP OMEN Transcend 14) को आप वर्ल्ड स्टोर्स और एचपी ऑनलाइन स्टोर्स पर खरीद सकते हैं. इसके साथ आपको एक हाइपरएक्स बैग भी दिया जाएगा, जिसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा. इतना ही नहीं ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के हाइपरएक्स माउस और हेडसेट भी मौका मिलेगा. इस लैपटॉप को इस्तेमाल करके ग्राहकतों को काफी अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा.   

लैपटॉप में ये हैं खास फीचर्स
एचपी ने अपने ग्राहकों के लिए इस गेमिंग लैपटॉप में चार खास फीचर्स पर काम किया है. इसमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और चार्जर और कनेक्टिविटी शामिल है. इसकी डिस्प्ले बेहद आकर्षक है.  
1. डिस्प्ले- HP Omen Transcend 14 लैपटॉप में 14-इंच OLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2.8K रेजोल्यूशन के साथ जोड़ा गया है. इसका डिस्प्ले आईमैक्स एन्हांस्ड प्रमाणित है.
2. प्रोसेसर- यह इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स के साथ साथ आता है , जिसमें री डिजाइन चेसिस मिलता है, जो थर्मल को अधिक कुशलता से मैनेज करस सकता है.
3.  बैटरी और चार्जर- ये लैपटॉप 140W के USB-C एडाप्टर से चार्जिंग सपोर्ट देता है. लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 11.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.
4.  कनेक्टिविटी- इस लैपटॉप में एचडीएमआई 2.1 आउटपुट के साथ पीछे की तरफ एक यूएसबी-सी पोर्ट है. इसमें थंडरबोल्ट 4 यूएसबी-सी पोर्ट और दो यूएसबी-ए पोर्ट भी हैं.

इसे भी पढ़ें-कैश निकालने के लिए ATM जाने का झंझट खत्म, घर पहुंच जाएंगे पैसे, जानते हैं कैसे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago