होम / टेक / Mozilla Firefox यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी! लेटेस्ट अपडेट वर्जन का करें इस्तेमाल

Mozilla Firefox यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी! लेटेस्ट अपडेट वर्जन का करें इस्तेमाल

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी की सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Mozilla Firefox इंटरनेट ब्रॉउजर के यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल करता है. कोई पर्सनल, तो कोई ऑफिशियल काम के लिए इसका इस्तेमाल करता है. ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, इंटरनेट का इस्तेमाल करके आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. सरकार ने मोजिल्ला फायरफॉक्स (Mozilla Firefox) का इस्तेमाल करने वालों के लिए हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है. तो चलिए जानते हैं मोजिल्ला फायरफॉक्स से यूजर्स को क्या खतरा है?

इन वर्जन में है खतरा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) की सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन (CERT-In- Indian Computer Emergency Response Team) ने इंटरनेट यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी है. सर्ट इन को मोजिल्ला प्रोडक्ट्स में खतरा मिला है, जिससे आपका डेटा लीक हो सकता है. इसमें फायरफॉक्स फॉर iOS के 127 से पहले वाले वर्जन और थंडरबर्ड के 115.12 से पहले वाले वर्जन शामिल हैं. सर्ट इन ने कहा है कि इंटरनेट यूजर्स के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार ब्राउजर में मौजूद इन खतरों से हैकर सिस्टम में आर्बिट्रेरी कोड रन कराने के साथ ही सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शन को बाइपास और सिस्टम की मेमरी को करप्ट कर सकते हैं.

हैकर के जाल में फंस करते हैं यूजर्स

सर्ट इन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार ब्राउजर में पाए गए खतरे से हैकर यूजर्स को फर्जी यूआरएल (url) से अपने जाल में फंसा सकते हैं. इसके अलावा इसमें वेबपेज के लिए गलत थंबनेल (सैंडबॉक्स्ड ऐप के अंदर) दिखता रहता है. इतना ही नहीं, इन खतरों से हैकर टेक्स्ट फ्रैग्मेंट में मेमरी करप्शन, ऑफ स्क्रीन कैनवस से क्रॉस ओरिजिन इमेज लीक और Save as फंक्शन में भी खेल कर सकते हैं. सर्ट इन की रिपोर्ट के मुताबिक मोजिल्ला फायरफॉक्स के जरिए दूर बैठा हैकर किसी भी सिस्टम में JavaScript ऑब्जेक्ट को ट्रांसप्लांट और उसकी नेटवर्किंग भी कर सकता है.

इसे भी पढ़ें-इस बैंक को Income Tax विभाग ने भेजा करोड़ों रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस, जानिए क्यों?

लेटेस्ट वर्जन करें इस्तेमाल

सिस्टम का एक्सेस मिलने के बाद हैकर बड़े आराम से X-Frame-Option हेडर का भी गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. सर्ट इन द्वारा जारी चेतावनी में कहा कि मोजिल्ला फायरफॉक्स में मौजूद इन खतरों से हैकर यूजर को फर्जी वेब रिक्वेस्ट पर क्लिक और उसे ओपन करने के लिए तैयार कर सकता है. कंप्यूटर या स्मार्टफोन का ऐक्सेस मिलने पर हैकर सिस्टम में denial of service को भी ऐक्टिवेट कर सकते हैं. एजेंसी ने कहा कि यूजर इन खतरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मोजिल्ला फायरफॉक्स के लेटेस्ट अपडेट वाले वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

50 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago