होम / टेक / फ्रॉड कॉल्स पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने जारी की नंबर सीरीज, 160 से शुरु होगा नंबर

फ्रॉड कॉल्स पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने जारी की नंबर सीरीज, 160 से शुरु होगा नंबर

सेवा और लेनदेन से जुड़ी इनकमिंग कॉल की शुरुआत अब 160 नंबर से होगी. दूरसंचार विभाग ने 10 अंक वाली एक अलग नंबर की सीरीज जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल हर कोई स्कैम फोन कॉल से परेशान है. जालसाज फ्रॉड कॉल कर अलग-अलग तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं. इस तरह के घोटालों पर लगाम लगाने के लिए सरकार भी तेजी से काम कर रही है. बढ़ते स्कैम कॉल के बीच, टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DOT) ने जेन्युइन कॉल और धोखेबाजों द्वारा की गई कॉल की पहचान करने के लिए एक नया टूल पेश किया है. टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सरकार, रेगुलेटर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स द्वारा की गई सर्विस और ट्रांजैक्शन से संबंधित कॉल्स के लिए 160 से शुरू होने वाली एक डेडिकेटेड 10-डिजिट नंबरिंग सीरीज जारी की है.

फोन कॉल की अलग से होगी पहचान 

टेलिकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (TCCPR) 2018 के तहत सिर्फ सर्विस और लेनदेन से जुड़ी फोन कॉल के लिए खास 160 से शुरू होने वाली 10 नंबर की नंबर सीरीज देने का फैसला किया गया है. नया नंबर सिस्टम इसलिए शुरू किया जा रहा है ताक‍ि आप सरकारी दफ्तरों, नियम बनाने वालों और बैंकों जैसी संस्थाओं के असली फोन कॉल को उन लोगों से अलग पहचान सकें जो खुद को सरकारी अफसर बताकर आपको धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं.

अब 3 घंटे में होगा हेल्थ इंश्योरेंस के कैशलेश क्लेम का सेटलमेंट, IRDAI ने जारी किया आदेश

इस फार्मेट में द‍िये जाएंगे नंबर

सरकारी दफ्तरों और नियम बनाने वाली संस्थाओं के लिए जारी किए जाने वाले 10 नंबर वाली सीरीज 1600ABCXXX फॉर्मेट में होगी. यहां AB टेलीकॉम सर्किल का कोड बताएगा. उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 11 और मुंबई के लिए 22 होगा. C की जगह टेलीकॉम कंपनी का कोड बताएगा और XXX में 000 से 999 के बीच के अंक होंगे.

SEBI और बैंकों के ल‍िए भी जारी होगा नंबर

बैंक, SEBI, PFRDA और IRDA जैसी संस्थाओं के लिए भी 10 नंबर की सीरीज जारी की जाएगी. इनका फॉर्मेट पहले वाली से थोड़ा अलग 1601ABCXXX होगा. यानी इसमें 1600 की बजाय 1601 होगा. बाकी टेलीकॉम सर्किल कोड, कंपनी कोड और बाकी की ड‍िटेल उसी तरह रहेगी. टेलीकॉम कंपनियों को 160 सीरीज का कोई भी नंबर देने से पहले ये पक्का करना होगा कि वो संस्था असली है. साथ ही उन्हें उस संस्था से लिखित में लेना होगा क‍ि वो इस नंबर का यूज सिर्फ सर्विस और लेनदेन से जुड़ी फोन कॉल के लिए ही करेंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

41 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago