होम / टेक / Google की इन 3 प्राइवेसी सेटिंग से ऑनलाइन डेटा चोरी का खतरा होगा कम, जनिए कैसे?

Google की इन 3 प्राइवेसी सेटिंग से ऑनलाइन डेटा चोरी का खतरा होगा कम, जनिए कैसे?

आप गूगल (Google) पर केवल 3 सेटिंग्स के जरिये अपने फोन के डेटा को चोरी होने और बेवजह के विज्ञापन से भी छुटकारा पा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी अपने फोन का डेटा चोरी होने से बचाना चाहते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. आप अपने फोन से गूगल (Google) पर केवल 3 प्राइवेसी सेटिंग करके डेटा को चोरी होने से बचा सकते हैं. इन सेटिंग्स के जरिए आपका डेटा चोरी होने का खतरा काफी कम हो सकता है. तो चलिए आपको इन सेटिंग्स की पूरी जानकारी देते हैं. 

गूगल पर सबसे पहले करें ये सेटिंग

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम पर जाएं. इसके बाद यहां शो हो रहे सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें. ये करने के बाद प्राइवेसी सिक्योरिटी का ऑप्शन शो होगा. प्राइवेसी सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब यहां पर नीचे स्क्रॉल करें और सेफ ब्राउजिंग के ऑप्शन पर जांए. अब एन्हांस प्रोटेक्शन के ऑप्शन पर जाएं और उसे सलेक्ट करलें. इससे आप किसी भी ऐसी वेबसाइट पर जाने से बचेंगे जो डेटा के लिए खतरनाक हो. इस सेटिंग से आप ऐसी किसी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट नहीं किए जाएंगे जो डेटा के लिए सेफ नहीं होगी.

क्रोम पर जाकर यूज सिक्योर DNS पर क्लिक करें

तीन सेटिंग में दूसरी सेटिंग के लिए भी आपको क्रोम पर जाना होगा. इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें. यहीं पर नीचे आपको USE SECURE DNS का ऑप्शन शो होगा, इस ऑप्शन पर जाएं. इसमें आप कस्टमाइज्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें. कई सारे ऑप्शन शो होंगे उसमें से गूगल या क्लाउड कुछ भी सलेक्ट कर सकते हैं. गूगल और क्लाउड दोनों यूजर्स के लिए सेफ माने जाते हैं.

बेवजह के विज्ञापन पर लगाएं रोक
इसके अलावा आप बेवजह बार-बार आने वाले विज्ञापन (Advertisement) पर भी रोक लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सेटिंग के ऑप्शन एड्स प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद साइट सजेस्टेड एड्स को इनेबल करना होगा. इसके बाद आप जो भी गूगल पर सर्च करते हैं, उससे रिलेटेड एड्स बार-बार शो नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें-किसानों की होगी कमाई! सरकार उड़द और तूर दाल की MSP में कर सकती है इजाफा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

9 hours ago

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

3 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

3 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

5 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

7 hours ago