होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Google Gemini App, हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं में मिलेगा AI स्पोर्ट

भारत में लॉन्च हुआ Google Gemini App, हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं में मिलेगा AI स्पोर्ट

गूगल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंस Google Gemini App को लॉन्च कर दिया है. इसमें हिंदी सहित 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) ने एआई चैटबॉट जेमिनी के ऐप (Google Gemini) को भारत में लॉन्च कर दिया है. लोगों को इस ऐप का लंबे समय से इंतजार था. भारत में इस ऐप को अंग्रेजी के अलावा हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है. तो चलिए आपको इस ऐप और इसके फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं. 

एआई फीचर्स का मिलेगा फायदा

अब भारत की बड़ी आबादी अपने स्मार्टफोन पर एआई फीचर्स का फायदा उठा सकेगी. जानकारी के अनुसार इस ऐप में जेमिनी ऐप और जेमिनी एडवांस्ड दोनों का साथ मिलेगा. अभी तक गूगल जेमिनी को इंटरनेट ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ये ऐप पर भी मौजूद रहेगा. एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप जेमिनी एआई ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप आपको टाइप करने बात करने या यहां तक ​​कि अपनी जरूरत का सर्च रिजल्ट पाने के लिए एक इमेज एड करने की इजाजत देता है. उदाहरण के लिए अगर आपको टायर बदलने का तरीका जानना है तो एक सपाट टायर की फोटो लें, और जेमिनी से टायर बदलने का तरीका पूछें.

सुंदर पिचाई ने एक्स पर की लॉन्च की घोषणा
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जेमिनी ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज हम गूगल जेमिनी ऐप को भारत में लॉन्च कर रहे हैं. ये ऐप अंग्रेजी सहित 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा.

9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
गूगल के अनुसार, जेमिनी ऐप और जेमिनी एडवांस्ड गूगल के दोनों सबसे एडवांस्ड AI मॉडल्स 9 भारतीय भाषाओं में मौजूद रहेंगे. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भाषा में जानकारी ले सकेंगे और एआई के जरिए काम को निपटा सकेंगे. ऐप हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में काम करेगा.

जेमिनी एडवांस्ड में नए एआई फीचर्स
गूगल ने जेमिनी एडवांस्ड में कई नए फीचर्स शामिल किए हैं. इनमें डेटा एनालिसिस की काबिलियत, फाइल अपलोड और गूगल मैसेज में जेमिनी से इंग्लिश में बात करना शामिल है. भारत के अलावा इस ऐप को पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और तुर्की में भी लॉन्च किया गया है.

इसे भी पढ़ें-Shilpa Shetty के लग्जरी रेस्तरां में होगी Sonakshi Zaheer की शादी, जानिए रेस्तरां की खूबी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

4 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago