होम / टेक / Apple यूजर्स के लिए है गुड न्यूज, अक्टूबर में लॉन्च होने जा रहे ये डिवाइस

Apple यूजर्स के लिए है गुड न्यूज, अक्टूबर में लॉन्च होने जा रहे ये डिवाइस

Apple इस महीने अक्टूबर में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है. इस इवेंट में कंपनी कई नए डिवाइसेस से पर्दा उठाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एप्पल (Apple) के प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, एप्पल ने पिछले महीने अपने इट्स ग्लोटाइम इवेंट में नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए थे. वहीं, अब कंपनी अक्टूबर में भी एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की प्लानिंग कर रही है. इस इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. एपल के इस इवेंट में नए मैकबुक, आईपैड से लेकर एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम रिलीज करेगी. तो आइए आपको इन डिवाइज की पूरी जानकारी देते हैं.  

अपकमिंग सॉफ्टवेयर होगा लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर में होने वाले इस इवेंट में एपल iOS 18.1 और Apple Intelligence को लॉन्च कर सकती है. कंपनी iOS 18.1 का बीटा वर्जन पहले ही जारी कर चुकी है. अब कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को रिलीज करने जा रही है. एआई फीचर्स के साथ लेटेस्ट आईओएस अपडेट के साथ कंपनी iPadOS, और macOS के लिए भी एआई फीचर्स लेकर आएगी. इसके साथ ही Siri और नोटिफिकेशन की एआई जेनरेटेड समरी भी तैयार होगी.

मिलेंगे ये फीचर्स और टूल
अपडेट के साथ फोटो एडिटिंग के लिए ऑब्जेक्ट रिमूवल टूल, मेल के लिए मैसेज प्रीओरिटी और समराइज टूल, राइटिंग इंप्रूवमेंट टूल जैसे एआई टूल ऑफर किए जाएंगे. इसके साथ ही ऑन-डिमांड मैमोरी मूवी जेनरेशन और सफारी वेब पेज समरी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. नए फीचर्स के साथ कंपनी एप्पल इकोसिस्टम में एआई को इंटीग्रेट करने जा रही है. 

ये नए डिवाइस भी होंगे लॉन्च
एप्पल अपने इस इवेंट में M4 MacBook Pros से भी पर्दा उठाएगी. ये लैपटॉप कंपनी के लेटेस्ट M4 चिप के साथ लॉन्च होंगे. ये तीन वेरिएंट - M4, M4 Pro, और M4 Max में लॉन्च होंगे. तीनों ही मॉडल 14-इंच और और प्रीमियम 14 इंच और 16-इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किए जाएंगे. जानकारी के अनुसार कंपनी M4 Mac Mini को भी इस साल लॉन्च कर सकती है. ये कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करने के लिए लॉन्च किए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी iPad Mini 7 भी लॉन्च कर सकती है. कंपनी तीन साल पहले iPad mini 6 को लॉन्च किया था. ये आईपैड मिनी इंप्रूव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और Apple Pencil Pro के सपोर्ट के साथ रिलीज किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें-कब और कहां दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे की पूरी योजना?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

35 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago