होम / टेक / Fake UPI App से हो रही धोखाधड़ी, जानिए कैसे?

Fake UPI App से हो रही धोखाधड़ी, जानिए कैसे?

अब बाजार में Fake UPI App के जरिये भी फ्रॉड हो रहे हैं. इन फ्रॉड में ठग नकली यूपीआई ऐप्स से फर्जी पेमेंट करके चूना लगाते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में ऑनलाइन फ्रॉड लगातार बढ़ रहे हैं. साइबर ठग नए-नए तरीके निकालकर लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं. ऐसे में अब बाजार में Fake UPI App के जरिए फ्रॉड होने लगा हैं. दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में जहां एक तरफ यूपीआई ने पेमेंट को आसान कर दिया है. वहीं, अब यूपीआई ऐप को लेकर भी धोखाधड़ी के मामले में तेजी आ रही है. तो आइए जानते हैं ये फ्रॉड कैसे होता है और इससे आप कैसे बच सकते हैं?

फेक यूपीआई ऐप से हो रहा है फ्रॉड
यूपीआई बेस्ड ऐप्स जैसे GPay, PhonePe, और Paytm आदि के फेक ऐप के जरिये ठग करते हैं. ये फेक यूपीआई ऐप (Fake UPI App) बिल्कुल असली ऐप की तरह दिखते हैं. यह फेक यूपीआई ऐप्स छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, और मजदूरों को धोखा देने के लिए बनाए गए हैं. इसमें ठग नकली यूपीआई ऐप के जरिये क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करते हैं और फिर पेमेंट करके फर्जी स्क्रीनशॉट शो करते हैं. इस ऐप में पेमेंट करने के बाद साउंड नोटिफिकेशन भी आता है जो बिल्कुल रियल ऐप की तरह लगता है. ऐसे में साउंड और स्क्रीनशॉट से दुकानदार या लोगों को लगता है कि पेमेंट हो गई है और वह इस तरह स्कैम में फंस जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेलीग्राम (Telegram) पर नकली यूपीआई के लिंक्स शेयर हो रहे हैं. इन लिंक के जरिये लोग नकली यूपीआई ऐप इंस्टॉल करके पेमेंट कर देते हैं. 

ऐसे करें असली और नकली पेमेंट की पहचान
अगर आप किसी से पेमेंट लेते हैं, तो सबसे पहले खुद से ही पेमेंट वेरिफाई करना चाहिए. अपने यूपीआई ऐप या फिर बैंक स्टेटमेंट के जरिये चेक करें कि पेमेंट आई है या नहीं. अगर आपको कोई भी पेमेंट को लेकर संदेह होता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और खुद से पेमेंट की जांच करनी चाहिए. 

यहां करें शिकायत
अगर गलती से आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा आप भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल ([cybercrime.gov.in](https://cybercrime.gov.in) पर शिकायत भी कर सकते हैं. नकली यूपीआई ऐप्स के जरिये फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो आपके साथ भी फ्रॉड हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज में ONGC लगाने जा रही 700 अरब रुपये की रिफाइनरी, पैदा होंगे हजारों रोजगार!


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

28 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago