होम / टेक / G20 Summit: E-Rupee और UPI का इस्तेमाल करेंगे विदेशी मेहमान!

G20 Summit: e-Rupee और UPI का इस्तेमाल करेंगे विदेशी मेहमान!

G20 समिट (G20 Summit) के दौरान भारत में मौजूद सभी विदेशी मेहमान ई-रुपए और UPI का इस्तेमाल कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit) की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया भर से बहुत से विदशी मेहमान इस मौके पर दिल्ली में मौजूद हैं. G 20 समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को पेमेंट करने के सबसे सुविधापूर्ण तरीके से परिचित करवाने के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और ई-रुपए का इस्तेमाल किया जाएगा. 

G20 समिट में डिजिटल पेमेंट करेंगे मेहमान
G20 समिट (G20 Summit) के दौरान भारत में मौजूद सभी विदेशी मेहमान ई-रुपए और UPI का इस्तेमाल कर पाएंगे और इसके लिए भारतीय बैंक में उनका अकाउंट होना भी जरूरी नहीं है. भारत के केंद्रीय बैंक RBI यानि भारतीय रिजर्व बैंक के पेमेंट्स एवं समझौतों के विभाग के जनरल मेनेजर कश्यप बालाकृष्णन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहले विदेशी मेहमानों के पास भारत आने पर UPI या फिर अन्य प्रकार की डिजिटल पेमेंट्स इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं हुआ करता था. लेकिन अब ऐसा नहीं, विदेशी मेहमान अब भारत में ई-रुपए और UPI का इस्तेमाल करके भी पेमेंट कर सकते हैं. विदेशी मेहमानों के पास मौजूद पहला विकल्प, UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) का है. इस विकल्प के माध्यम से मेहमान बिना भारतीय बैंक में अकाउंट के भी डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे. 

नया नहीं है UPI वन वर्ल्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI वन वर्ल्ड का विकल्प केवल भारत की राजधानी दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit) में भाग लेने आए विदेशी मेहमानों तक ही सीमित नहीं है. इस विकल्प को इस साल फरवरी में ही लॉन्च कर दिया गया था और यह सुविधा दुनिया भर के अन्य देशों से भारत आने वाले विदेशी मेहमानों को प्रदान की जाती है. यह एक प्रीपेड पेमेंट उपकरण है, जिसे UPI की अन्य सुविधाओं के साथ भी जोड़ा गया है. विदेशी मेहमानों के पास डिजिटल पेमेंट करने के लिए मौजूद दूसरा विकल्प ई-रुपए का है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-रुपए भारत के केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जारी की गई डिजिटल करेंसी है. 

मेहमान कैसे करेंगे पेमेंट?
अब सवाल उठता है कि आखिर विदेशी मेहमान पेमेंट्स कैसे करेंगे? G20 समिट में मौजूद एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि प्रमुख रूप से चार बैंक कैनरा बैंक (Canara Bank), ICICI बैंक (ICICI Bank), SBI (State Bank of India) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) जैसे चार बैंकों द्वारा एप्लीकेशन प्रदान करवाई जाएंगी और इन्हीं एप्लीकेशन के माध्यम से विदेशी मेहमान पेमेंट्स कर पाएंगे. आपको बता दें कि इस साल फरवरी में RBI ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसके अनुसार भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और NRIs (गैर निवासी भारतियों) को डिजिटल पेमेंट के UPI का प्रदान किया गया था. 
 

यह भी पढ़ें: ये देश बना जी-20 का स्‍थाई सदस्‍य, पीएम मोदी बोले भारत और दुनिया मोरक्‍को के साथ खड़े हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

24 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

31 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

39 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago