होम / टेक / यूनिक डिजाइन के साथ Nothing CMF Phone 1 की भारत में एंट्री, एडवांस फीचर्स से लैस है फोन

यूनिक डिजाइन के साथ Nothing CMF Phone 1 की भारत में एंट्री, एडवांस फीचर्स से लैस है फोन

CMF Phone 1 का पहला फोन होगा जो स्क्रू ड्राइवर से खुल भी जाता है और स्टैंड भी बन जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nothing के सब ब्रांड CMF ने नया स्मार्टफोन CMF Phone 1 लॉन्च किया है. साथ ही इसके फीचर्स और कीमत से भी पर्दा उठ गया है. कंपनी ने अपने वर्चुअल इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया है. ये फोन दो वेरिएंट 6 जीबी और 128 जीबी और 8 GB, 128 GB वेरिएंट में आएगा. 6 जीबी और 128 जीबी की कीमत 15999 रुपए और 8 GB, 128 GB वेरिएंट की कीमत 17999 रुपए होगी. इसके अलावा CMF ने अपने ईयर बड्स और स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया है.

यूनिक डिजाइन

Nothing ने CMF Phone 1 के इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कस्टमाइजेबल बैक पैनल है. आप इसके बैक पैनल के लुक में कई बदलाव कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन कई कलर्स के साथ आता है, और इसके लिए आपको कई एसेसरीज ऑप्शन भी मिलते हैं. आप इसके लिए अलग-अलग कलर्स और मैटेरियल के बैक पैनल खरीद सकते हैं, जो दिखने में काफी स्टाइलिश हैं. एसेसरीज के तौर पर कार्डहोल्डर और स्टैंड्स खरीदे जा सकते हैं. CMF Phone 1 का पहला फोन होगा जो स्क्रू ड्राइवर से खुल भी जाता है और स्टैंड भी बन जाता है.

फोन के स्पेसिफिकेशंस

सीएमएफ फोन 1 में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर के साथ Mali-G615 GPU की सपोर्ट दी गई है. यह फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा और बैटरी

लेटेस्ट स्मार्टफोन में EIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2x जूम के साथ 2MP का पोर्टरेट कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है. इस फोन में पावर बैकअप के तौर पर 5,000mAh की बैटरी मिलती है. इसमें 33W की चार्जिंग मिलती है, यानी चार्ज करने की पावर थोड़ी कम है.

कीमत और ऑफर्स

CMF Phone 1 को दो वर्जन में लॉन्च किया गया है. इसका 6GB+128GB मॉडल 15,999 रुपये का है. जबकि 8GB+256GB वर्जन की कीमत 17,999 रुपये है. मगर आप इन दोनों स्मार्टफोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसके तहत चुनिंदा बैंकों का कार्ड होने पर 6GB+128GB मॉडल को 14,999 रुपये, और 8GB+256GB वर्जन को सिर्फ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

CMF Buds Pro 2 और Watch Pro 2 भी लॉन्च

Nothing ने CMF फोन 1 के साथ CMF बड्स प्रो 2 और CMF वॉच प्रो 2 को भी लॉन्च किया है. CMF बड्स प्रो 2 में 43 घंटे की टोटल बैटरी लाइफ मिलती है, और इनकी कीमत 4,299 रुपये है. वहीं, CMF वॉच 2 स्मार्टवॉच 4,999 रुपये में लॉन्च हुई है. इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120 स्पोर्ट्स मोड और ऑलवेज-ऑन स्क्रीन जैसे फीचर्स हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

1 hour ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

22 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

23 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

23 hours ago