होम / टेक / Elon Musk ने दी Apple को बैन करने की चेतावनी, जानते हैं क्यों?

Elon Musk ने दी Apple को बैन करने की चेतावनी, जानते हैं क्यों?

एप्पल (Apple) के सीईओ Tim Cook ने मंगलवार को अपने ऐप्स और सर्विस में ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी (ChatGPT) की सपोर्ट को जोड़ने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में आगे बढ़ रही है. इसके लिए एप्पल ने Apple Intelligence पेश किया है, जिसके तहत कंपनी अपने डिवाइस में AI फीचर्स के लिए सपोर्ट देगी. कंपनी इसके लिए ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI की मदद ले रही है. वहीं, एप्पल के इस कदम से टेस्ला के फाउंडर और एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) नाराज हैं. इसके चलते एलन मस्क ने एप्पल को बैन करने की चेतावनमी तक दे दी है. आइए जानते हैं एलन मस्क की इस चेतावनी के पीछे की वजह क्या है?

Apple के डिवाइस में मिलेगा ChatGPT सपोर्ट 

एप्पल (Apple) के डिवाइस में ChatGPT सपोर्ट जोड़ा जाएगा, जिसके बाद लोगों को AI फीचर्स का फायदा मिलेगा. लेकिन एक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क को यह गठजोड़ पसंद नहीं आया. एक ओर इस पहल से एप्पल यूजर्स बहुत खुश हैं. वहीं, एलन मस्क इस गठजोड़ से काफी नाराज दिख रहे हैं.

एलन मस्क ने दी ये धमकी
मंगलवार यानी 11 जून को एप्पल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि हम एपल इंटेलिजेंस पेश कर रहे हैं. AI में यह हमारा अगल कदम है. यह पर्सनल, पावरफुल और प्राइवेट है. इसे उन ऐप्स के साथ जोड़ा गया है जिनका रोजमर्रा में आप इस्तेमाल करते हैं. इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए मस्क ने जवाब दिया कि इसकी जरूरत नहीं है. या तो इस स्पाइवेयर को रोकें, वरना फिर मेरी कंपनियों में सभी एप्पल डिवाइस पर बैन लगा दिया जाएगा.

ChatGPT को बताया स्पाईवेयर
एलन मस्क ओपनएआई के चैटबॉट यानी चैटजीपीटी को एक स्पाईवेयर बताया है. उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर बेतुका है कि एप्पल इतना स्मार्ट नहीं है कि वह अपना खुद का AI बना सके, फिर भी इस ख्याल में है कि OpenAI आपकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी की रक्षा करेगा! एप्पल को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि ओपनएआई को आपका डेटा सौंपने के बाद वास्तव में क्या होगा. वे आपको धोखा दे रहे हैं.

एप्पल डिवाइस बैन करने की चेतावनी
मस्क ने चेतावनी दी कि अगर एप्पल ने OS लेवल पर OpenAI को जोड़ा, तो उनकी कंपनियों में एप्पल डिवाइस बैन हो जाएंगे. यह ऐसा सुरक्षा उल्लंघन है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा अगर कोई विजिटर आता है तो उसके एप्पल आईफोन आदि को कंपनी के गेट पर ही चेक किया जाएगा. विजिटर्स के एप्पल डिवाइस को फैराडे केज यानी पिंजरे में रख दिया जाएगा.

ओपनएआई के फाउंडिंग मेंबर रह चुके हैं मस्क 
मस्क ने आरोप लगाया कि अपने चैटबॉट को सिखाने के लिए ओपनएआई लोगों के प्राइवेट डेटा का इस्तेमाल करती है. अगर चैटजीपीटी को आईफोन आदि में जोड़ा गया तो इससे यूजर की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है. बता दें, एलन मस्क ओपनएआई के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, लेकिन मतभेद के चलते उन्होंने इस कंपनी को अलविदा कह दिया. बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई चैटजीपीटी में भारी निवेश किया.

इसे भी पढ़ें-क्या मोदी 3.0 में भी सरकार का ईवी इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस? इंडस्ट्री को है ये उम्मीद


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

38 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago