होम / टेक / Elon Musk ने WhatsApp पर लगाया डेटा चोरी का आरोप, Will Cathcart ने दिया ये जवाब

Elon Musk ने WhatsApp पर लगाया डेटा चोरी का आरोप, Will Cathcart ने दिया ये जवाब

Elon Musk ने व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर डेटा चोरी का आरोप लगाया है. इन आरोपों को व्हाट्सऐप हेड Will Cathcart ने खारिज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल हर कोई व्हाट्सऐप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहता है. एक ओर ये ऐप लोगों के बहुत काम आते हैं. वहीं इनमें लोगों को अपना डेटा चोरी होने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अब एलन मस्क (Elon Musk)  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट जारी करते हुए व्हाट्सऐप पर डेटा चोरी का आरोप लगाया है. इस पोस्ट के बाद एक्स पर लोगों ने व्हाट्सऐप पर डेटा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसके बाद विल ने सामने से आकर जवाब दिया है. तो चलिए जानते हैं व्हाट्सऐप पर डेटा सुरक्षा को लेकर विल ने क्या कहा?

एलन मस्क ने व्हाट्सऐप पर लगाया ये आरोप
दरअसल, एक्स (x) के मालिक और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसके बाद व्हाट्सऐप पर लोगों के डेटा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए. मस्क ने व्हाट्सऐप पर यूजर का डेटा चोरी करने का आरोप लगाया. मस्क ने लिखा कि व्हाट्सऐप रोज रात को अपने यूजर का डेटा एक्सपोर्ट करता है. बहुत से लोगों को लगता है कि व्हाट्सऐप एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. मस्क के व्हाट्सऐप पर आरोप थे कि मेटा का पॉपुलर प्लेटफॉर्म यूजर के डेटा को एनालाइज करता है. इसके बाद टारगेटेड एडवर्टाइजिंग के लिए इस डेटा का इस्तेमाल किया जाता है. व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को ग्राहक के बजाय प्रोडक्ट बना रहा है.

व्हाट्सऐप पर लगे आरोप गलत
इसके बाद व्हाट्सऐप के हेड विल कैथकार्ट (Will Cathcart) आगे आकर एलन मस्क की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए इन आरोपों को खारिज किया. विल ने एक्स पर लिखा कि व्हाट्सऐप को लेकर इस तरह की बात कई लोग कह चुके हैं, लेकिन यहां बताना जरूरी है कि यह बिल्कुल भी सही नहीं है. हम यूजर की सिक्योरिटी को हल्के में नहीं लेते, यही वजह है कि हम यूजर के मैसेज को एंड-टू-एंड एनक्रिप्ट रखते हैं. इन मैसेज को रोज रात को हमें नहीं भेजा जाता है.

End-To-End Encryption ऑन करने के लिए पोस्ट में भेजा लिंक 
विल ने लिखा कि अगर आप अपने व्हाट्सऐप मैसेज का बैकअप नहीं चाहते हैं तो आप अपने क्लाउड प्रोवाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए भी आप एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (End-To-End Encryption) इस्तेमाल कर सकते हैं. पोस्ट जारी करने के बाद उन्होंने ने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन ऑन करने के लिए पोस्ट में ही एक लिंक भी शेयर किया है. 

इसे भी पढ़ें-NYKAA के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त हुए Santosh Desai


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

42 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago