होम / टेक / लॉन्च हुआ सस्ता Flip फोन, कीमत सिर्फ 2499 रुपये, 7 दिन की बैटरी लाइफ, जानिए अन्य फीचर्स

लॉन्च हुआ सस्ता Flip फोन, कीमत सिर्फ 2499 रुपये, 7 दिन की बैटरी लाइफ, जानिए अन्य फीचर्स

भारत में सस्ता फ्लिप फोन लॉन्च हो गया है. आइए आईटेल फ्लिप 1 फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

itel ने भारतीय बाजार में नया फोन लॉन्च कर दिया है, जो एक बजट फ्लिप फोन है. कंपनी ने itel Flip One को लॉन्च किया है, जो एक की-पैड फीचर फोन है. ये फोन आकर्षक डिजाइन के साथ आता है. इसमें प्रीमियम लेदर बैक और ग्लास कीबोर्ड वाला डिजाइन मिलता है. फोन में 2.4-inch का डिस्प्ले दिया गया है. इसे पावर देने के लिए 1200mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी की मानें तो हैंडसेट सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है. आइए जानते हैं itel Flip One की कीमत और दूसरी डिटेल्स.  

कीमत और उपलब्धता 

itel Flip One सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इस हैंडसेट की कीमत 2499 रुपये है, जिसे आप लाइट ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस फीचर फोन को आप कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है.  ये फोन देखने में काफी आकर्षक लग रहा है. एक वक्त था जब इस तरह के फोन्स काफी ट्रेंड में हुआ करते थे. फिलहाल Flip स्मार्टफोन्स का ट्रेंड चल रहा है. ऐसे में कंपनी ने उन लोगों को टार्गेट किया है, जो बजट ऑप्शन में फ्लिप फोन चाहते हैं. 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

itel Flip One फ्लिप डिजाइन के साथ आता है. इसके बैक साइड में लेदर टेक्स्चर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्रंट में ग्लास कीपैड मिलता है. इस अफोर्डेबल फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. फोन में 2.4-inch का डिस्प्ले मिलता है. इसमें King Voice का फीचर मिलता है, जो फोन का वॉयस असिस्टेंट है. डिवाइस ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आता है. यानी आप इस फोन से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और कॉलिंग कर सकते हैं. ये डिवाइस 13 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है. itel Flip One में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है. फोन में सिंगल VGA कैमरा दिया गया है. इसमें FM Radio भी मिलता है. फीचर फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में ये डिवाइस 7 दिनों तक चल सकता है. 

कंपनी ने क्या कहा?

आईटेल इंडिया के सीईओ ने फ्लिप फोन के लॉन्च पर कहा कि कंपनी न केवल अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट गैजेट लाइनअप का विस्तार कर रही है, बल्कि उसका फोकस नए इनोवेशन के साथ फीचर फोन सेगमेंट में नए डिवाइस लाना है, इन्होंने कहा नया इनोवेशन और स्टाइल जितना स्मार्टफोन के लिए जरूरी है, उतना ही फीचर फोन के लिए भी जरूरी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

36 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago