होम / टेक / खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में किसानों की मदद करेगा भूMeet ऐप, जानिए कैसे?

खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में किसानों की मदद करेगा भूMeet ऐप, जानिए कैसे?

भूMeet ऐप के जरिए किसान घर बैठे ड्रोन से छिड़काव की सर्विस ले सकते हैं. ये ऐप किसानों और ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर्स को आपस में जोड़ता है, जिससे आसानी से खेतों में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसानों को अक्सर अपनी फसल की चिंता लगी रहती है. अगर फसल कीटों की चपेट में आ जाए, तो इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है. ऐसे में अब किसानों की इस समस्या का समाधान निकाल लिया है. अब किसानों को अपने खेतों में कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. दरअसल, किसानों की इस समस्या का समाधान भूMeet ऐप है. तो चलिए जानते हैं भूMeet ऐप कैसे किसानों की मदद करेगा?

किसानों और ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर्स को आपस में जोड़ने का काम करेगा ऐप
किसान अक्सर खेतो को कीटों से बचाने के लिए पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बड़े खेतों में हर कोने तक पहुंचकर इसका छिड़काव करना एक कठिन काम हो सकता है, इसलिए आजकल ड्रोन से छिड़काव का चलन तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी अपने खेत में ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव कराना चाहते हैं, तो भूMeet आपकी मदद कर सकता है. इसे पैसेंजर ड्रोन रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (PDRL) ने लॉन्च किया है. यह किसानों और ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर्स को एक दूसरे से जोड़ता है. इसके जरिए किसान ड्रोन की सर्विस लेने के लिए ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. भूMeet ऐप के जरिए ये काफी आसान हो जाएगा.

इन जगहों पर मिलेगी ऐप की सर्विस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PDRL ने फिलहाल की ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है. ऐसे में शुरुआत में इसकी सर्विस साउथ इंडिया और गुजरात के चुनिंदा क्षेत्रों में दी जाएगी. 2024 के अंत तक इसे पूरे भारत में विस्तारित किया जाएगा.

किसान आसानी से कर पाएंगे भूMeet ऐप का इस्तेमाल
कई किसानों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना एक नई बात हो सकती है. इसलिए भूMeet ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि किसान आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस बुक कर सकें. भूMeet एंड्रॉयड ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप iOS वर्जन को जल्द पेश किया जाएगा. इस ऐप की सर्विस लेने के लिए आपको केवल नाम और मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. देशभर के किसानों की आसानी के लिए यह ऐप इंग्लिश और हिंदी समेत कुल 6 भाषाओं में काम करती है.

इतना आता है खर्च
भूMeet ऐप से किसान सीधे फायदा उठा सकते हैं. इससे खेतों में छिड़काव करने की लागत और समय दोनों बचेगा. इस प्लेटफॉर्म पर ड्रोन मैनेजमेंट, टीम मैनेजमेंट, स्टोर मैनेजमेंट आदि सर्विस मिलेंगी. इसकी मदद से ड्रोन के जरिए स्प्रे या सर्वे करने की रिक्वेस्ट को ट्रैक किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार एक एकड़ एरिया में ड्रोन से स्प्रे करने का खर्च औसतन 500 रुपये से 600 रुपये आता है. हालांकि, ड्रोन की सर्विस देने वाली कंपनी ही किसानों के लिए चार्ज तय करेगी. 

इसे भी पढ़ें-यहां EaseMyTrip ने की इलेक्ट्रिक बसें बनाने की घोषणा, वहां शेयर में आई तेजी...


टैग्स   भूMeet
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago