होम / टेक / भारत में हो रहा Apple का विस्तार, दिल्ली-मुंबई के बाद अब यहां खुलेंगे 4 नए स्टोर

भारत में हो रहा Apple का विस्तार, दिल्ली-मुंबई के बाद अब यहां खुलेंगे 4 नए स्टोर

Apple जल्द ही दिल्ली और मुंबई के बाद भारत के दूसरे शहरों में नए स्टोर्स खोलने जा रही है. इससे ग्राहकों के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपको आईफोन (Iphone) पसंद हैं, तो आपके एक अच्छी खबर है. दरअसल, Apple (एप्पल) ने iPhone के लिए भारतीयों की दीवानगी को देखते हुए भारत में चार नए एप्पल स्टोर खोलने का फैसला लिया है. बता दें, कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में दिल्ली और मुंबई में एप्पल स्टोर्स खोले थे. वहीं, अब कंपनी धीरे-धीरे बाकी शहरों में भी स्टोर्स को खोलने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी ने जल्द ही मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भी लॉन्च करने की घोषणा की है. तो आइए जानते हैं ये स्टोर कहां और कब खुलेंगे?

2025 में खुलेंगे 4 नए एप्पल स्टोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अगले साल यानी 2025 में चार नए एप्प्ल स्टोर्स को खोलने की तैयारी कर रही है. एप्पल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि कंपनी नए एप्पल स्टोर्स के निर्माण को लेकर खुश है, क्योंकि अब दिल्ली और मुंबई के बाद भारत के अन्य शहरों में और भी ज्यादा स्टोर खोलने की योजना बनाई जा रही है. कंपनी ने भारत में ग्राहकों के जुनून से प्रेरित होकर ये फैसला लिया है.

इन शहरों में खुलेंगे स्टोर्स
दिल्ली और मुंबई में तो एप्पल ने पहले ही लोगों की सुविधा के लिए स्टोर्स को ओपन किया था लेकिन अब कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में भी नए एप्पल स्टोर्स को जल्द खोला जाएगा. 

मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max होंगे लॉन्च
2017 में एप्पल ने भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को शुरू किया था. भारत में मैन्युफैक्चर होने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जल्द ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे. इसके अलावा कंपनी इन मॉडल्स को चुनिंदा देशों में एक्सपोर्ट भी करने की भी प्लानिंग कर रही है. जानकारी के अनुसार आईफोन 16 सीरीज में आने वाले आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स केमेड-इन-इंडिया मॉडल्स की सप्लाई अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है. बता दें, भारत में iPhone 16 Pro के 128GB, 256GB, 512GB और 1TB वैरिएंट की कीमत क्रमश: 1,19,900 रुपये, 1,29,990 रुपये, 1,49,900 रुपये और 1,69,900 रुपये है. वहीं, iPhone 16 Pro Max के 256GB, 512GB और 1TB वैरिएंट की कीमत क्रमश: 1,44,900 रुपये, 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये है.

इसे भी पढ़ें-HDFC Bank के शेयरों में दो बड़े निवेशकों ने लगाए करोड़ों रुपये, जानिए क्या है शेयरों का हाल?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

12 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

37 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago