होम / टेक / AI की दुनिया में धमाल मचाने आ गया Apple Intelligence, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

AI की दुनिया में धमाल मचाने आ गया Apple Intelligence, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) में एपल ने कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को पेश किया. इसके लिए कंपनी ने OpenAI के ChatGPT का इस्तेमाल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर की दिग्गज टेक कंपनियां अपने-अपने AI मॉडल्स डेवलप कर रही हैं. हाल ही में Google ने अपने AI मॉडल Gemini AI को अपग्रेड किया है. इस दौड़ में Apple भी खुद को पीछे नहीं रख सकती, इसलिए उसने भी अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) में नए AI फीचर्स से पर्दा उठाया है. Apple ने यह सब OpenAI के ChatGPT मॉडल की मदद से किया है. WWDC 2024 इवेंट में Apple ने कई बड़े ऐलान किए. कंपनी ने AI के अलावा नए ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किए जिनमें- iOS 18, iPadOS 18, VisionOS 2, macOS Sequoia और WatchOS11 शामिल हैं. टिम कुक की लीडरशिप वाली Apple ने बताया कि उसके कई सॉफ्टवेयर को ChatGPT से जोड़ा गया है.

AI की दुनिया में Apple की एंट्री 

पूरे दमखम से एआई सेक्टर में कदम रखने वाली Apple ने अपनी AI की दुनिया को Apple Intelligence नाम दिया है. इसके तहत कंपनी ने AI असिस्टेंट Siri में बड़ा बदलाव किया है. लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी AI फीचर्स का बेनिफिट देगी. आइए आगे जानते हैं कि Apple Intelligence कैसे काम करेगा.

•    Apple Intelligence फीचर्स की बात करें तो आईफोन में यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक नोटिफिकेशन को प्रीओरिटाइजेशन करने के साथ-साथ ऐप्स की मदद से जेनरेटिव राइटिंग टूल्स और इमेज जेनरेटिंग जैसे फीचर्स        इस्तेमाल कर पाएंगे. 
•    Apple का कहना है कि कंपनी का जेनरेटिव एआई यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है. यह यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड कंटेंट तैयार करने की क्षमता रखता है. 
•    कंपनी ने बताया कि Image Generation टूल की मदद से यूजर्स कार्टून इमेज तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही वे मैसेज के जरिए इन्हें एक दूसरे को भी भेज सकते हैं. 
•    Apple Intelligence फिलहाल मुख्यत: ऑन-डिवाइस मॉडल पर उपलब्ध है. यह A17 Pro के साथ iPhone 15 Pro, और M1 और इसके बाद के सभी Apple Silicon Macs के लिए उपलब्ध है.

इन डिवाइस पर चलेगा Apple AI 

Apple Intelligence आपके एपल डिवाइस पर काम करेगा. हालांकि, कुछ मुश्किल टास्क के लिए यह प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट की मदद लेगा. कंपनी का कहना है कि आपके डेटा को स्टोर नहीं किया जाता है, ना ही खोला जाता है. Apple इंटेलिजेंस iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPad समेत M1 या इससे बाद के चिपसेट वाले MacBooks पर चलेगा. अमेरिका में यह iOS18, iPadOS 18 और macOS Sequoia यूजर्स को फ्री मिलेगा.

Siri और ChatGPT का बेनिफिट

Apple ने अपने AI असिस्टेंट Siri को अपग्रेड करने के लिए ChatGPT को जोड़ा है. नए अपडेट के साथ Siri पहले से बेहतर हो जाएगी और आप बेहतर कनेक्शन महसूस करेंगे. Siri का डिजाइन भी बदल रहा है. Siri के एक्टिव होने पर स्क्रीन के किनारे पर चमकती हुई लाइट दिखाई देगी. इसके अलावा ऑनस्क्रीन अवेयरनेस का भी सपोर्ट मिलेगा. इससे Siri स्क्रीन पर चल रही चीजों को समझकर एक्शन ले सकेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

41 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago