होम / टेक / Amazon पर लाइव हुआ Motorola Razr 50 Ultra, मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स, इतनी होगी कीमत
Amazon पर लाइव हुआ Motorola Razr 50 Ultra, मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स, इतनी होगी कीमत
Motorola Razr 50 Ultra चाइना सहित ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन की लॉन्च माइक्रोसाइट भारत में अमेजन पर लाइव भी हो गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
अगर आप एआई की खूबी वाला कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए. दरअसल, मोटोरोला (Motorola) का अपकमिंग रेजर अल्ट्रा 50 (Razr Ultra 50) अमेजॉन पर लाइव हो गया है. इस फोन में यूजर्स को कई जबरदस्त एआई फीचर्स मिलेंगे. तो चलिए आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक पूरी जानकारी देते हैं.
इस दिन होगा लॉन्च
मोटोरोला चाइना सहित ग्लोबल बाजार में अपने यूजर्स के लिए एआई फीचर्स वाला फोन पेश करने जा रहा है. इस फोन की लॉन्च माइक्रोसाइट भारत में अमेजन पर लाइव हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन 26 जून 2024 को लॉन्च होगा.
मिलेंगे ये एआई फीचर्स
मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा एआई फीचर्स से लैस होगा. इसमें एडॉप्टिव स्टेबलाइजेशन, इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग, फोटो एनहैंसमेंट प्रो, एआई सुपरजूम, एक्शन शाट और एआई मैजिक कैनवस जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें एक्शन शॉट फीचर की मदद से यूजर मोशन में सब्जेक्ट की ब्लर फ्री तस्वीर कैप्चर कर सकते हैं. वहीं, एआई कैनवस फीचर की मदद से यूजर टैक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ एआई इमेज बना सकते हैं.
कीमत और कलर ऑप्शन
मोटोरोला रेजर 50 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत लगभग 80,500 रुपये से शुरू होगी. वहीं इसके 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत लगभग 1,07,300 रुपये होगी. ये स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन, पिंक और पीच शेड में आ सकता है.
इसे भी पढ़ें-देश में लागू हुआ New Telecommunications Act, 26 जून से बदल जाएंगे ये नियम
ये होगी फोन की खासियत
मोटरोला रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8S जेन 3 प्रोसेसर और 12 GB रैम होगी. चीन की 3c सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि ये फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, जो इसके पिछले वर्जन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है. मोटरोला रेजर 50 अल्ट्रा को पहले ही TENAA सर्टिफिकेशन मिल चुका है. इससे पता चलता है कि फोन 3830MAH बैटरी से लैस होगा.
कैमरा और डिस्प्ले
इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 250 मेगापिक्सल सेंसर और एक 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. इसके साथ ही 4 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें ओल्ड पैनल और 1272*1080 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा. इसमें 1080*2640 रिजॉल्व पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करने वाला 6.9 इंच का ओल्ड पैनल भी मिलेगा.
टैग्स