होम / टेक / फेक कॉल्स और मैसेज पर नकेल कसेगा Airtel, AI के जरिए करेगा Block
फेक कॉल्स और मैसेज पर नकेल कसेगा Airtel, AI के जरिए करेगा Block
Airtel ने स्पैम कॉल और मैसेज को रोकने के लिए एक नई AI-बेस्ड टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने स्पैम कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के लिए एक नई AI-बेस्ड टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है. ये नया सॉल्यूशन स्पैम की समस्या पर रोक लगाएगा. यह नई टेक्नोलॉजी 26 सितंबर की मध्यरात्रि से शुरू की जाएगी, इससे यूजर्स को संभावित स्पैम कॉल और मैसेज के बारे में चेतावनी मिल जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस सर्विस का लाभ यूजर्स को कैसे मिलेगा?
यूजर्स को फ्री मिलेगी एआई सर्विस
यह AI-बेस्ड सॉल्यूशन फ्री है और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी अनुरोध या ऐप डाउनलोड किए आटोमेटिकली एक्टिव हो जाएगा. एयरटेल का AI सिस्टम प्रतिदिन लगभग 1 ट्रिलियन रिकॉर्ड प्रोसेस करेगा. इस तरह यह हर दिन लगभग 100 मिलियन स्पैम कॉल और 3 मिलियन स्पैम मेसेज का पता लगा सकता है और रोक सकता है. बता दें, भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल और मैसेज एक बड़ी समस्या बन गए हैं. एयरटेल के नए एआई सिस्टम का लक्ष्य स्पैम कॉल और मेसेज को कम करना है.
ऐसे काम करेगा AI सिस्टम
1. एयरटेल एआई सिस्टम को एक बार जब संदेह होता है कि कोई मैसेज या कॉल स्पैम हो सकता है, तो वो इसे "Suspected SPAM" के रूप में अलर्ट करेगा, ताकि यूजर्स कॉल का जवाब देने या किसी भी चीज पर क्लिक करने से पहले सचेत हो सकें.
2. यदि किसी स्पैम मैसेज में कोई संदिग्ध लिंक शामिल है, तो सिस्टम उसे स्कैन करेगा और आपको उस पर क्लिक न करने की चेतावनी देगा. एयरटेल ने खतरनाक लिंक का एक स्पेशल डेटाबेस बनाया है, जिसे ब्लैकलिस्टेड यूआरएल कहा जाता है, और यह इस लिस्ट के आधार पर मैसेज की सर्च करता है.
3. यह तकनीक असामान्य एक्टिविटी का भी पता लगा सकती है, जैसे डिवाइस के IMEI नंबर में बार-बार बदलाव, जो स्कैमर्स द्वारा की जाने वाली एक आम चाल है.
इसे भी पढ़ें-सरकार ने PM Kisan Yojana की 18 वीं किस्त देने का किया ऐलान, इस दिन खाते में आएगा पैसा
टैग्स