होम / टेक / IPhone की तरह अब Google Pixel पर भी लगेगा 'मेड इन इंडिया' का ठप्पा

iPhone की तरह अब Google Pixel पर भी लगेगा 'मेड इन इंडिया' का ठप्पा

गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel अब भारत में भी बनेगा. डिक्सन टेक्नोलॉजीज को यह काम मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एपल (Apple) के आईफोन (iPhone) की तरह अब गूगल के पिक्सल पर भी 'मेड इन इंडिया; ठप्पा लगने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) को भारत में Google Pixel 8 तैयार करने का प्रोजेक्ट मिला है. गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने इस काम के लिए भारत की कंपनी डिक्सन को चुना है. पिक्सल गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. माना जा रहा है कि इससे ग्लोबल स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग ईको-सिस्टम में भारत की स्थिति मजबूत होगी.   

पिछले साल की थी घोषणा
भारत में बड़े पैमाने पर iPhone की मैन्युफैक्चरिंग हो रही है. Apple ने चीन से ज्यादा भारत को तवज्जो देना शुरू कर दिया है. इससे भारत स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनकर सामने आया है. अब गूगल पिक्सल का यहां तैयार होना भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा. Google ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि भारत में Pixel फोन बनाना उसके एजेंडे में सबसे ऊपर है. कंपनी ने कहा था कि वह भारत में पिक्सल 8 बनाने के लिए संभावित मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से बात कर रही है.

ये भी पढ़ें - चुनावी मौसम में हर दिन 1800 करोड़ की बिकवाली, विदेशी निवेशकों को आखिर हुआ क्या है?

कब आएगा पहला Phone?
डिक्सन जल्द ही ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर सकती है और सितंबर तक पहला मेड इन इंडिया Google Pixel 8 बाजार में आ सकता है. गूगल की योजना डिक्सन के साथ हाथ मिलाकर स्थानीय बाजार की मांग को पूरा करने के साथ-साथ अपने स्मार्टफोन को एक्सपोर्ट करने की है. Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने अक्टूबर में इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि हमने #GoogleforIndia में स्थानीय स्तर पर पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की योजना साझा की और उम्मीद है कि पहली डिवाइस 2024 में बाजार में आ जाएगी. हम भारत के डिजिटल विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

6 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago