✕

होम / टेक / इन गेमिंग कंपनियों ने नहीं भरा GST? मिल सकता है नोटिस!

इन गेमिंग कंपनियों ने नहीं भरा GST? मिल सकता है नोटिस!

इसी आरोप के तहत GST से संबंधित संस्थाओं ने इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई इंडस्ट्रीज काफी तेजी से उभरकर सामने आई हैं. ऐसी ही एक इंडस्ट्री, गेमिंग इंडस्ट्री भी है. पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में गेमिंग कम्युनिटी बहुत ही तेजी से बड़ी हुई है. लेकिन फिलहाल भारत में स्थित कुछ गेमिंग कंपनियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि 40 गेमिंग कंपनियों को जल्द ही सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?
इन कंपनियों पर GST (Goods And Services Tax) से बचने का आरोप है और इसी आरोप के तहत GST से संबंधित संस्थाओं ने इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है. हाल ही में सर्वोच्च न्यायलय ने कर्नाटक के उच्च न्यायलय द्वारा दिए गए एक आदेश पर रोक लगाते हुए GTPL (गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) को GST के संबंध में जारी किए गए नोटिस पर रोक लगा दी थी. GTPL पर 21,000 करोड़ रुपयों के GST से बचने का आरोप लगाया गया था और इसी आरोप के तहत कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अआदेश देते हुए मई में इस कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया था और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर को कर्नाटक न्यायालय के इस आदेश पर रोक लगा दी थी. 

40 कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस
अप्रत्यक्ष करों की बात की जाए तो बैंगलोर आधारित GTPL को भेजा गया नोटिस अब तक का ऐसा सबसे बड़ा दावा है. एक GST इंटेलिजेंस यूनिट ने GTPL को सितंबर 2022 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. GTPL उन 40 कंपनियों की लिस्ट में शामिल है जिनकी जांच DGGI (डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस) द्वारा की जा रही है. इन सभी 40 कंपनियों पर टैक्स से बचने का आरोप लगाया गया है और इसी आरोप के तहत इनकी जांच की जा रही है. 

उच्च न्यायालय का फैसला बना था अड़चन
इस मामले से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जल्द ही कारण बताओ नोटिसों की भीड़ देखने को मिल सकती है. GST से संबंधित संस्थाएं अन्य ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नोटिस भेजने की कोशिश कर रही थी लेकिन तभी कर्नाटक उच्च न्यायालय का आदेश बीच में आ गया. लेकिन अब कोई अड़चन नहीं है और अब फिर से उसी आदर्श के अनुसार नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके अनुसार पहले किए जाने थे. इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी बताया है कि गेम्सक्राफ्ट और अन्य कंपनियों की गतिविधियां भी एक जैसी हैं और कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद GST संस्थाओं ने अपने कारण बताओ नोटिसों को रोकने का फैसला किया था. 
 

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर Bharat से China को लगा एक और झटका, इम्पोर्ट में 76% तक की गिरावट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago