✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024 : CSK के कप्तान Gaikwad ने बनाया ये रिकॉर्ड, कितना जानते हैं इन्हें आप?

IPL 2024 : CSK के कप्तान Gaikwad ने बनाया ये रिकॉर्ड, कितना जानते हैं इन्हें आप?

सोमवार को CSK ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में KKR को 7 विकेट से हराया. इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक शानदार पारी खेली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कराई. ये इस सीजन में चेन्नई की तीसरी जीत है. इस मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार पारी खेलकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. इस बार चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया है. तो चलिए चेन्नई के इस नए कप्तान के रिकॉर्ड और नेटवर्थ से जुड़ी कुछ जानकारी आपके साथ साझा करते हैं. 
 

ऋतुराज ने बनाया ये रिकॉर्ड 
ऋतुराज गायकवाड़ ने सोमवार के मैच में 58 गेंदों पर 67 रन बनाए. इस शानदार कप्तानी पारी में उन्होंने 9 चौके जड़े. वहीं, आईपीएल में अर्धशतक जड़ने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे कप्तान बने. उन्होंने 5 साल से चले आ रहे एक खास इंतजार को भी खत्म किया. पिछले 5 साल में यह पहला मौका था, जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने आईपीएल में अर्धशतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले एमएस धोनी ने बतौर कप्तान साल 2019 में सीएसके के लिए अर्धशतक लगाया था. 

क्रिकेट में इनका जलवा देखते हुए मिल गई कप्तानी
27 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और रन बनाने की अपनी गति और बल्लेबाजी स्ट्रोक के लिए प्रसिद्ध है. गायकवाड़ ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. घरेलू स्तर पर गायकवाड़ महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. गायकवाड़ ने 2020 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से अब तक अपने करियर में सीएसके के लिए 36 मैच खेले हैं. सीएसके ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण अपने युवा सलामी बल्लेबाज को न सिर्फ बरकरार रखने का फैसला किया, बल्कि 17वें सीजन में कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी है.

करोड़ों में है इनकी संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस युवा खिलाड़ी के पास 2024 तक कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये है.वह क्रिकेट, आईपीएल, विज्ञापनों और कई ब्रांड विज्ञापनों से कमाई करते हैं. गायकवाड़ महीने में 50 से 60 लाख रुपये यानी साल भर में 8 करोड़ रुपये कमाते हैं. पुणे स्थित टीम पुनेरी बप्पा ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) में गायकवाड़ के लिए 14.8 करोड़ (तीन साल के लिए) का भुगतान किया. टीम के कप्तान भी ऋतुराज गायकवाड़ ही थे. ऋतुराज गायकवाड़ पहली बार बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हुए और 1 करोड़ रुपये की वार्षिक कमाई के साथ ग्रेड सी में पहुंचे. 

आईपीएल और ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं करोड़ों
आईपीएल के हर सीजन में ऋतुराज 6 करोड़ रुपये कमाते हैं. उन्होंने आईपीएल 2020 के अपने पहले सीजन में 20 लाख से शुरुआत की और अपने लगातार प्रदर्शन के कारण 2021 सीजन के बाद से अपनी फीस 30 गुना बढ़ा दी है. वहीं, इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने इन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  उन्होंने अकेले आईपीएल से लगभग 13 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी गायकवाड़ करोड़ों की कमाई करते हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago