होम / ताकत खेल की / मुफ्त में वर्ल्ड कप दिखाकर कैसे बाकियों से आगे है Disney?

मुफ्त में वर्ल्ड कप दिखाकर कैसे बाकियों से आगे है Disney?

Disney+ Hostar ने कहा कि एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों को Disney+ Hotstar के मोबाइल एप पर मुफ्त में देखा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

2023 के आने वाले महीने क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम तो बिलकुल भी नहीं होने वाले हैं. आने वाले महीनों में एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े मुकाबलों का आयोजन होना है. इसी को देखते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के लिए और भारत में अपने स्ट्रीमिंग के कारोबार से बेहतर कमाई करने के लक्ष्य के साथ Disney+ Hotstar द्वारा स्मार्टफोन पर दोनों ही मुकाबलों को मुफ्त में ऑनलाइन दिखाया जाएगा. 

बढ़ेगी वर्ल्ड-कप देखने वालों की संख्या?
इस साल जून में Disney+ Hostar ने घोषणा कर जानकारी दी थी कि एशिया कप और ICC द्वारा आयोजित पुरुषों के वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों को Disney+ Hotstar के मोबाइल एप पर मुफ्त में देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Disney+ Hotstar द्वारा ये कदम अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी करने और विज्ञापनों से होने वाली कमाई में वृद्धि करने के लिए उठाया गया है. Disney द्वारा एक रिपोर्ट तैयार भी तैयार की गई थी जिसका नाम फेस्टिवल ऑफ क्रिकेट 2023 था. इस रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल पर क्रिकेट को मुफ्त में स्ट्रीम करने से 48 दिनों के भीतर वर्ल्ड कप के 450 मिलियन कस्टमर्स इसे देखने के लिए Disney+ Hotstar प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं जबकि 2019 में यह संख्या 300 मिलियन हुआ करती थी.

Disney निकलेगा Jio से आगे?
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कंपनी की नजर वर्ल्ड-कप के दौरान 50 मिलियन की व्यूअरशिप पर है जो 2019 के मुकाबले दोगुनी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल IPL को ऑनलाइन स्ट्रीम करने के राइट्स रिलायंस के Jio सिनेमा के पास थे और Disney+ Hotstar द्वारा बताई गई संख्या IPL के दौरान Jio Cinema द्वारा दर्ज की गई व्यूअरशिप से भी 56% ज्यादा है. Disney+ Hotstar द्वारा भारत एवं दक्षिणपूर्वी एशिया के दर्शकों की जरूरतों को पूरा किया जाता है. इस साल जनवरी से मार्च के बीच Disney+ Hotstar को 4.6 मिलियन पेड यूजर्स का नुक्सान हुआ था. 

Disney के लिए जरूरी IPL?
आपको बता दें कि इस साल जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी के पेड यूजर्स की संख्या में 8% की कमी आई थी जिसके बाद Disney+ Hotstar के सब्स्क्राइबर बेस की संख्या 52.9 मिलियन पर पहुंच गई थी. Disney इस बात को मानती है कि भारत में क्रिकेट की दीवानगी बहुत ज्यादा है और कंपनी की शुरूआती वृद्धि के लिए IPL (भारतीय प्रीमियर लीग) प्रमुख रूप से जिम्मेदार था.
 

यह भी पढ़ें: क्या Adani Group पर होगा एक और हमला? ग्रुप क्यों बना आसान टारगेट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

3 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago