✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेट में फिर सामने आया फिक्सिंग का मामला, घेर में तीसरी शादी करने वाला ये क्रिकेटर 

क्रिकेट में फिर सामने आया फिक्सिंग का मामला, घेर में तीसरी शादी करने वाला ये क्रिकेटर 

अब इस मामले में आने वाले दिनों में जांच की जाएगी, अगर उसमें शोएब मलिक पर आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट का गेम एक बार फिर फिक्सिंग के आरोपों से घिर गया है. हजारों करोड़ रुपये की इकोनॉमी वाले इस गेम में इस बार निशाने पर हाल ही सना से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब मलिक आ गए हैं. उन पर एक ही ओवर में तीन नो बॉल डालने का आरोप लगा है. ये पूरा मामला बांग्‍लादेश क्रिकेट प्रीमियर लीग का है. इस घटना के बाद उनका कांट्रैक्‍ट ही रद्द कर दिया गया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
शोएब मलिक बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्युन बार‍िशल (Fortune Barishal) की टीम में खेल रहे थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने 22 जनवरी को मीरपुर में खुलना टाइगर्स (Khulna Tigers) के ख‍िलाफ जो मैच खेला उसमें एक के बाद एक एक लगातार तीन नो बॉल फेंकी थीं. तीन नो बॉल फेंकने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आ गए. अब इस मामले में आने वाले दिनों में उनके खिलाफ जांच की जाएगी और अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

पावरप्‍ले के दौरान हुई थी ये बॉलिंग 
शोएब मल‍िक फॉर्च्युन बार‍िशल (Fortune Barishal) की ओर से खेल रहे थे. ये गेंदबाजी पावरप्‍ले के दौरान उस वक्‍त की जब उनकी टीम ने 4 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए थे और वो बॉलिंग कर रहे थे. फॉर्च्युन बार‍िशल (Fortune Barishal) के कप्‍तान तमीम ने उन पर भरोसा जताया था कि वो अपनी गेंदबाजी से विकेट ले लेंगे लेकिन कौन जानता था कि वो एक ही ओवर में तीन नो बॉल डाल देंगे और इतने महंगे साबित होगे. लेकिन ये बात इतनी आसान भी नहीं रही. अब बात ये सामने आ रही है कि वो तीन बॉल फिक्सिंग का हिस्‍सा थी. 

इन तीन बॉल के कारण महंगा साबित हुआ ओवर 
शोएब की इन तीन नो बॉल के कारण उनका ओवर काफी महंगा साबित हुआ. शोएब मैच का चौथा ओवर कर रहे थे. इसमें उन्‍होंने तीन नो बॉल फेंकी. इसमें ओवर की आखिरी बॉल पर शोएब ने लगातार दो नो बॉल फेंकी, दूसरी नो बॉल पर चौका भी लगा. जबकि आखिरी फ्री हिट में छक्‍का भी लगा. इस तरह मलिक ने एक ओवर किया और उसमें 18 रन दे दिए. इससे पहले ओवर की पहली 5 बॉलों पर उन्‍होंने सिर्फ 6 ही रन दिए थे. 

ये भी पढ़ें: RBI ने LIC को दी अनुमति, कर सकते हैं इस बैंक का अधिग्रहण


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago