✕

होम / ताकत खेल की / IPL24: सुनील शेट्टी के क्रिकेटर दामाद के पास है बेशुमार दौलत, महंगी गाड़ियों का है शौक

IPL24: सुनील शेट्टी के क्रिकेटर दामाद के पास है बेशुमार दौलत, महंगी गाड़ियों का है शौक

भारतीय क्रिकेटर व Lucknow Super Giants के कप्तान केएल राहुल के पास करोड़ों की संपत्ति है. वह क्रिकेट से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बल्लेबाजी करके उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाए हैं. आइपीएल में भी उनका अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. आइपीएल 2024 लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है. विराट कोहली तरह राहुल भी फैशनेबल हैं. उन्हें महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक है. केएल राहुल क्रिकेटर के अलावा अपनी स्टाइलिंग और लेविश लिविंग लाइफ स्टाइल के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं. राहुल की नेटवर्थ करोड़ों में है. केएल राहुल कितने दौलतमंद हैं? अगर आप नहीं जानते, तो चलिए आपको बताते हैं. 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 तक केएल राहुल के पास 99 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. एक विकेटकीपर और राइट हैंड बल्लेबाज के रूप में अपने असाधारण कौशल के लिए जाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक जानदार खिलाड़ी हैं. वह जल्द ही 100 करोड़ी लोगों में शामिल होने वाले हैं. 

क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
राहुल की क्रिकेट यात्रा कई रिकॉर्ड्स से भरी रही है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सदस्य के रूप में शुरूआत की. अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राहुल न केवल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं बल्कि विश्व स्तर पर सबसे धनी क्रिकेटरों में से एक भी बन गए हैं. अब  वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हैं. 

क्रिकेट से लेकर ब्रैंड्स के प्रचार से होती है कमाई
राहुल अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से अपनी कमाई के अलावा, राहुल आईपीएल में भाग लेने से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह कई ब्रांडों का प्रचार भी करते हैं और उसके लिए अच्छी-खासी फीस लेते हैं. वह टीवी पर कई ऐडमें भी नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी राहुल काफी एक्टिव रहते हैं. 

लग्जरी घर और देशभर में रियल एस्टेट संपत्ति
राहुल के पास बहुमूल्य संपत्ति है. उनके पास कर्नाटक के मैंगलोर में एक डिजाइनर लग्जरी घर है और देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं. उनके पास कुछ बेहतरीन लक्जरी गाड़ियां भी हैं, जिनमें मर्सिडीज AMG C43 भी शामिल है.

सालान इतने करोड़ कमाते हैं केएल राहुल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ अपनी आईपीएल फीस के रूप में 17 करोड़ रुपये लिए थे. उनकी औसत वार्षिक आय 20 करोड़ रुपये से अधिक है और मासिक आय 1.7 करोड़ या उससे अधिक है. पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति और आय में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago