✕

होम / ताकत खेल की / आखिरकार BCCI ने कहा जर्सी नंबर 7 को अलविदा, नौजवान नहीं ले पायेंगे ये नंबर!

आखिरकार BCCI ने कहा जर्सी नंबर 7 को अलविदा, नौजवान नहीं ले पायेंगे ये नंबर!

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जर्सी नंबर 7 को आज BCCI द्वारा रिटायर कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में पहचान बनाने वाली महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने तो साल 2020 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उनकी जर्सी यानी जर्सी नंबर 7 को BCCI ने आज अलविदा कहा है. 

BCCI ने दिया सम्मान
क्रिकेट के क्षेत्र में उनके जबरदस्त योगदान के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 को आज BCCI द्वारा आज रिटायर कर दिया गया है और अगर कोई दूसरा क्रिकेटर है जिसको BCCI ने इस तरह से सम्मानित किया है तो वह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की जर्सी का नंबर 10 था और BCCI द्वारा इस जर्सी को भी कमीशन से बाहर कर दिया गया है. महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर हुए अब तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है. 

नए खिलाड़ी नहीं कर पायेंगे चयन
मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही जानकारी के अनुसार BCCI ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को सूचना देते हुए बताया है कि वह जर्सी नंबर 7 या फिर जर्सी नंबर 10 को नहीं चुन सकते. ये जानकारी विशेष रूप से अपने करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी जारी की गई है. एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी ने कहा है कि नौजवान खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुके खिलाड़ियों को भी कहा गया है कि वह जर्सी नंबर 7 या फिर जर्सी नंबर 10 का चयन न करें. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी नया खिलाड़ी 7 नंबर या फिर 10 नंबर की जर्सी का चयन नहीं कर सकता. 

जर्सी के लिए पड़ी नंबरों की कमी?
इसके साथ ही एक BCCI अधिकारी ने यह भी बताया है कि अब नए खिलाड़ियों के पास अपनी जर्सी के नंबर को चुनने के लिए सिर्फ 30 नंबर ही हैं और उन्हें इन्हीं 30 नंबरों में से चयन करना होगा. वैसे तो ICC अपने खिलाड़ियों को 1 से लेकर 100 के बीच किसी भी संख्या को चुनने की खुली छूट देती है लेकिन भारत में 60 नंबर ऐसे हैं जिन्हें रेगुलर खिलाड़ियों को आवंटित किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर एक खिलाड़ी साल भर भी टीम से बाहर रहता है तो भी उसकी जर्सी को किसी और खिलाड़ी को आवंटित नहीं की जाती और इसी वजह अब खिलाड़ियों के पास अपनी जर्सी का नंबर चुनने के लिए सिर्फ 30 नंबर मौजूद हैं. 
 

यह भी पढ़ें: अपने इस कदम से मार्केट में Tata Nexon की हिस्सेदारी कम करेगी Kia!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago