✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा पत्र

स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा पत्र

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में जताया आभार, संवैधानिक अनुच्छेद 67(क) के तहत की इस्तीफे की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक औपचारिक पत्र लिखकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत पद छोड़ने की सूचना दी. धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था. इस भूमिका में वह राज्यसभा के सभापति भी रहे.

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों का जताया आभार

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के सहयोग और सकारात्मक कार्य संबंधों के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उनके सहयोग से कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला. इसके अलावा, उन्होंने संसद सदस्यों से मिले स्नेह, विश्वास और सम्मान को भी याद किया और कहा कि यह उनके लिए आजीवन स्मरणीय रहेगा.

कार्यकाल को बताया सम्मानजनक और गौरवपूर्ण

धनखड़ ने अपने कार्यकाल को गौरव और संतोष का विषय बताया. उन्होंने कहा कि भारत की अद्वितीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें सहभागी होना उनके लिए विशेषाधिकार रहा. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "जब मैं इस प्रतिष्ठित पद से विदा ले रहा हूँ, तो मैं भारत के वैश्विक उत्थान और असाधारण उपलब्धियों पर गर्व करता हूँ और उसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूँ."

उपराष्ट्रपति के तौर पर क्या मिलती है सैलरी और सुविधाएं?

भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर धनखड़ को हर महीने ₹4 लाख रुपये वेतन मिलता था. यह वेतन उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं, बल्कि राज्यसभा के पदेन सभापति (एक्स-ऑफिसियो चेयरमैन) के रूप में प्राप्त होता है. यह व्यवस्था ‘संसद अधिकारी के वेतन और भत्ते अधिनियम, 1953’ के तहत की गई है. 2018 में इसमें संशोधन के बाद वेतन ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख प्रति माह कर दिया गया था.

उपराष्ट्रपति को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

उपराष्ट्रपति को वेतन के अलावा कई विशेष भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं, जिनमें शामिल हैं:

- सरकारी आवास : दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में मुफ्त आवास.
- चिकित्सा सुविधा : उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा.
- यात्रा सुविधा : मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा.
- संचार सुविधा : मोबाइल और लैंडलाइन टेलीफोन सेवा.
- दैनिक भत्ता : आधिकारिक कर्तव्यों के लिए दैनिक भत्ता.
- सुरक्षा और स्टाफ : उच्च स्तरीय सुरक्षा और आवश्यक स्टाफ.
- आधिकारिक वाहन : सरकारी वाहन, चालक और ईंधन.
- कार्यालय व्यय : कार्यालय संचालन के लिए भत्ते.

धनखड़ के इस्तीफे को भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है. उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर अब औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. अब देश को केवल राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक घोषणा और आगे की अपडेट का इंतजार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago